न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: अबुल फजल और नौशाद को अल्संख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम, महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव सहित विभिन्न संगठनों ने सम्मानित किया हैं. बुधवार को नारायण पांडे नाम के युवक को डूबने से दोनों युवक को बचाया था, किया गया सम्मानित.
रांची के बड़ा तालाब में डूब रहे नारायण पांडे की जान उस वक्त बच गई जब दो जांबाज युवकों, अबुल फज़ल और मोहम्मद नौशाद, ने बिना किसी हिचकिचाहट के तालाब में छलांग लगाकर उन्हें बाहर निकाला. इस साहसिक और मानवता से भरे कार्य की सराहना करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष शमशेर आलम ने दोनों युवकों को मोमेंटो और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर शमशेर आलम ने कहा कि ऐसे कार्य मानवता की मिसाल हैं और मैं जिला प्रशासन तथा सरकार से मांग करता हूं कि इन युवाओं को रोजगार से जोड़ा जाए, क्योंकि इन्होंने न धर्म देखा, न जात, बस इंसानियत के नाते एक जान बचाई. महावीर मंडल के अध्यक्ष जय सिंह यादव ने भी प्रशासन से अपील की कि ऐसे युवाओं को सम्मानित किया जाए और उन्हें छोटा-मोटा रोजगार देकर प्रोत्साहित किया जाए.
यह भी पढ़े: पतरातू प्रखंड स्थित विधायक कार्यालय में पानी से जमा हुआ कीचड़