बकरी चोरी

बकरी चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, दोनों भेजे गए जेल 

चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर में सोमवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया.

By : Ark Sahuliyar
बकरी चोरी करते दो युवक रंगेहाथ पकड़ाए, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा, दोनों भेजे गए जेल 

न्यूज़11 भारत 
चान्हो/डेस्क:
चान्हो थाना क्षेत्र के टांगर में सोमवार को बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगेहाथ पकड़ लिया. पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुला अंसारी (20 वर्ष), पिता शमीम अंसारी एवं नूरहकीम अंसारी (22 वर्ष), पिता अशरफ अंसारी, दोनों निवासी बाजार टांड़, मांडर के रूप में हुई है.  घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.  इस संबंध में चान्हो थाना में केस दर्ज किया गया है.  पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई एक बकरी तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर जब्त कर ली है.  आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में शाम 5 जेल भेज दिया गया.