पुलिस कार्रवाई

नगर परिषद के अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार, धमकी देकर 70,500 रुपये की ठगी पर पुलिस की कार्रवाई

दोनों आरोपियों को न्यायालय से मिली जमानत

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
नगर परिषद के अधिकारी बनकर ठगी करने के मामले में दो गिरफ्तार, धमकी देकर 70,500 रुपये की ठगी पर पुलिस की कार्रवाई

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  : नगर परिषद का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी और धमकी देकर 70,500 रुपये की ठगी करने के मामले में सिमडेगा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा. जहां न्यायालय ने दोनों आरोपितों  को जमानत दे दी. 

जानकारी के अनुसार, लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र अंतर्गत जनवल गांव निवासी धीरेंद्र कुमार साहू ने तीन जुलाई को सिमडेगा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने स्वयं को नगर परिषद का अधिकारी बताकर उन्हें डराया-धमकाया और धोखाधड़ी कर 70,500 रुपये की ठगी कर ली. आवेदन के आधार पर सिमडेगा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त शहरी क्षेत्र के डिप्टी टोली कुलदीप किंडो तथा आलिंगगुड़ बोलबा निवासी ललिंद्र सिंह गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जहां न्यायालय ने दोनों को जमानत दे दी.

वहीं, मामले में अन्य संभावित आरोपितों की संलिप्तता की जांच जारी है. पुलिस का कहना है कि ठगी और धोखाधड़ी के मामलों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जांच के आधार पर आगे भी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: आखिरी लमहों के गोलों से ब्राजील का विश्व कप से डब्बा गोल! हार से हताश स्टार स्ट्राइकर नेमार ने लिया संन्यास

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य