टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी गिरफ्तार, कई उग्रवादी वारदातों में था शामिल

टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी गिरफ्तार, कई उग्रवादी वारदातों में था शामिल

टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर आदिल अंसारी उर्फ देवाजी गिरफ्तार कई उग्रवादी वारदातों में था शामिल

मुमताज अहमद/न्यूज11  भारत

खलारी/डेस्क: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएस पीसी (TSPC )के सब जोनल कमांडर आदिल जफर उर्फ आदिल अंसारी उर्फ देवा जी उर्फ बबलु अंसारी को पुलिस ने लोहरदगा शहर के ईदगाह मोहल्ला स्थित एक किराये के मकान से गिरफ्तार किया. रांची एसएसपी राकेश रंजन को 26 फरवरी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर खलारी डीएसपी के नेतृत्व में खलारी थाना, मैक्लुस्कीगंज थाना और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही आदिल पहली मंजिल से कूदकर भागने की कोशिश में घायल हो गया, जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लोहरदगा से रिम्स रांची रेफर किया गया.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि वह TSPC कमांडर संजय उरांव उर्फ ऋषिकेश के साथ मिलकर खलारी, पिपरवार, मैक्लुस्कीगंज और बुढ़मू क्षेत्र में व्यवसायियों, ठेकेदारों, ईंट भट्ठा मालिकों व कोयला कारोबारियों से फोन और व्हाट्सएप के जरिए लेवी वसूलता था तथा इंकार करने पर फायरिंग, अपहरण और धमकी की घटनाओं को अंजाम देता था. उसके खिलाफ पिपरवार, कांके, मैक्लुस्कीगंज और खलारी थानों में कई मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के दौरान तीन की-पैड मोबाइल, एक स्मार्टफोन, दो राउटर और टीएसपीसी TSPC के चार पर्चे बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच कर संगठन के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: गढ़वा जिले में शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न, उपायुक्त दिनेश यादव और पलामू पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र सिन्हा ने की प्रेसवार्ता

संबंधित सामग्री

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

झारखंड

हाईकोर्ट ने श्रमिक अधिकारों के संरक्षण में सुनाया बड़ा फैसला, कहा- सजा की अनुपातिकता जांचने का अधिकार लेबर कोर्ट को

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

झारखंड

जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की उपायुक्त ने की समीक्षा

बद पड जलमनर, नलकप एव चपकल क दरसत करन, शतपरतशत नलजल यजन क नरदश

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान

झारखंड

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने नीतीश कुमार को राज्यसभा के लिए दी बधाई, कहा- सुशासन की स्थापना में आपका अहम योगदान