केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए

न्यूज11  भारत

पटना/डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय सीमांचल दौरे के बाद दिल्ली रवाना हो गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बिहार के सीमांचल में हो रहे घुसपैठ और डेमोग्राफिक चेंज को लेकर...तीन दिवसीय सीमांचल दौरे में किशनगंज-अररिया और पूर्णिया में अधिकारियों के साथ वहां की स्थिति को लेकर समीक्षा की और आगे की रणनीति पर मंथन किया. 

25 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने तीन दिवसीय सीमांचल दौरे की शुरुआत किशनगंज से की. आपको बता दें कि बिहार का किशनगंज घुसपैठ के मामले में सबसे ज्यादा सुर्खियों मे है. आपको यह भी बता दें कि किशनगंज में हिंदुओं की आबादी महज 28 फीसदी ही बची है. जबकि 72 फीसदी मुसलमानों की आबादी है.कहते हैं कि 72 फीसदी आबादी में से लगभग आधे घुसपैठिये है. जो 1990 के बाद से यहां घुसपैठ करने शुरू किया. बीजेपी का आरोप है कि पूर्व की सरकारों ने न सिर्फ वोट बैंक की वजह से इन्हें यहाँ बसने दिया. बल्कि उन्हें राशन कार्ड, वोटर आई कार्ड और यहां तक कि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया. सेसेंसिटिव माने जाने वाले इसी किशनगंज जिले में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जिला के पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ स्थिति की समीक्षा की. इस बैठक में उनके साथ बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अलावा बिहार के डीजीपी भी मौजूद रहे.

26 फरवरी यानी दूसरे दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अररिया जिले के भारत नेपाल सीमा स्थित अंतिम गांव लेट्टी में SSB चेक पोस्ट का लोकार्पण किया. इसके बाद गृहमंत्री अररिया समाहरणालय में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों और अधिकारियों के साथ बैठक किया . भारत-नेपाल सीमा से जुड़े मुद्दों पर समीक्षा बैठक के बाद वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-II में हिस्सा लिया.

इसके बाद 27 फरवरी यानी तीसरे दिन यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र की स्थिति के साथ सीमा से सटे गांव के स्थिति की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों को खास निर्देश भी दिया. पूर्णिया के इस बैठक में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, DGP विनय कुमार,सीमा सुरक्षा में तैनात SSB, BSF, IB, ED के अधिकारी समेत बिहार और केंद्र के कई अधिकारी भी शामिल थे. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर कई अहम निर्देश दिया.

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने सीमांचल दौरे के दौरान साफ़ संदेश दे दिया है. उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों स्पष्ट निर्देश दिया है कि.. भारत-नेपाल और भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे... 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी अवैध अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जाए. केंद्रीय गृह मंत्री कह चुके हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं होगा. उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि सीमा के 10 किलोमीटर के भीतर जितने भी अवैध ढांचे, अनधिकृत बस्तियां या संदिग्ध निर्माण हैं. उनकी सूची तैयार करें और  स्पेशल एक्शन प्लान के तहत उनपर कार्रवाई करें. इसके अलावा सीमांचल के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और अन्य जिले जहां अप्रत्यसिक तरीके से डेमोग्राफी में बदलाव देखा जा रहा है वहां विशेष निगाह रखने का भी निर्देश दिया. इसके साथ ही इन इलाकों में गहन छानबीन कर संदिग्धों की पहचान की जाए और उन्हें डीपोर्ट किया जाए.

यह भी पढ़ें: बिहार विधान परिषद के 212वें सत्र का समापन, 12 अहम विधेयक पारित

संबंधित सामग्री

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी