आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, आवासीय भूखंड ...

आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, आवासीय भूखंड के व्यावसायिक उपयोग की जांच शुरू

आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस आवासीय भूखंड के व्यावसायिक उपयोग की जांच शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हरमू स्थित आवास 'शौर्य' में आवासीय भूखंड के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. बोर्ड की ओर से धोनी को औपचारिक नोटिस जारी किया गया है. नोटिस में कहा गया है कि आवास बोर्ड द्वारा आवंटित भूखंड संख्या एच (10) ए, जो केवल आवासीय प्रयोजन के लिए दिया गया था, का उपयोग नियमों के विरुद्ध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है. आरोप है कि उक्त परिसर में पैथोलॉजी लैब का संचालन हो रहा है, जो आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है.

बोर्ड ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि धोनी को अपना पक्ष प्रस्तुत करने का यह अंतिम अवसर दिया जा रहा है. यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो बोर्ड संबंधित भूखंड के आवंटन को रद्द करने की अनुशंसा कर सकता है. बता दें कि वर्ष 2006 में तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार के कार्यकाल के दौरान हरमू हाउसिंग कॉलोनी में धोनी को यह आवासीय भूखंड आवंटित किया गया था. हाल ही में वहां 'न्यूबर्ग सुप्राटेक' नामक लैब के संचालन की जानकारी सामने आने के बाद नियमों के संभावित उल्लंघन का मामला उठाया गया है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Nikay Chunav Result 2026 Live: वोटों की गिनती जारी, सामने आने लगे परिणाम.. जानें कहां किसने मारी बाजी

संबंधित सामग्री

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

झारखंड

सिंदरी क्षेत्र के तीन प्रमुख कॉलेजों में स्मार्ट लाइब्रेरी का शिलान्यास, विधायक चंद्रदेव महतो ने रखी आधारशिला

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

झारखंड

अहिल्यापुर थाना क्षेत्र से लापता नाबालिग बरामद, पटना से लाई गई वापस

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

झारखंड

चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, वीर सोरेन को अर्पित की श्रद्धांजलि

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार

झारखंड

गोमिया में पेड़ पर फंदे से झूलता पाया गया प्रेमी-प्रेमिका का शव, परिवार शादी को नहीं थे तैयार