77वें वन महोत्सव

जगन्नाथपुर में 77वें वन महोत्सव पर वृक्षारोपण, विधायक सोनाराम सिंकु ने किया शुभारंभ

पश्चिमी सिंहभूम जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुण्डुई में शनिवार को 77वां वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By : Ark Sahuliyar
जगन्नाथपुर में 77वें वन महोत्सव पर वृक्षारोपण, विधायक सोनाराम सिंकु ने किया शुभारंभ

रोहन निषाद/न्यूज11 भारत
जगन्नाथपुर/डेस्क:
पश्चिमी सिंहभूम जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मुण्डुई में शनिवार को 77वां वन महोत्सव एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सोनाराम सिंकु शामिल हुए. उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.

अपने संबोधन में विधायक सिंकु ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित झारखंड और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है. वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा नहीं करते, बल्कि जीवन, जल और जैव विविधता के भी आधार हैं.उन्होंने सभी ग्रामीणों से प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेने और एक हरित, स्वच्छ एवं समृद्ध झारखंड के निर्माण में सहभागिता निभाने का आह्वान किया.

इस अवसर पर कांग्रेस जगन्नाथपुर प्रखंड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, प्रखंड प्रमुख बुधराम पूर्ति, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, मानकी दीपक लागुरी, मकर ध्वज सरदार, संदेश सरदार, नारायण दास, परमेश्वर महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.