फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कीटनाशी विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

By : News11 Bharat
फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कीटनाशी विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: जिला कृषि कार्यालय, लातेहार के आत्मा सभागार में शनिवार को फसल सुरक्षा कार्यक्रम योजना के तहत कीटनाशी विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बिनोद उरांव, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खालखो, कृषि निरीक्षक कमल उरांव, सहायक वनस्पति संरक्षण अधिकारी (रांची) संदीप साल्वे, तकनीकी सहायक (रांची) नितीश कुमार सुमन, तकनीकी सहायक पूर्णेन्द्र मिश्र एवं जिला परामर्शी (NFSM) बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम का संचालन बलबीर सिंह, जिला परामर्शी (NFSM), लातेहार द्वारा किया गया.

कार्यक्रम के दौरान बिनोद उरांव ने किसानों को फसलों में लगने वाली विभिन्न बीमारियों के कारणों और उनके समाधान के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

संदीप साल्वे ने कीटनाशी दवाओं के छिड़काव के समय अपनाई जाने वाली सावधानियों एवं घरेलू उपायों के महत्व पर प्रकाश डाला.

नितीश कुमार सुमन ने कीटनाशी एंटीडोट (विषनाशक) के सही और सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी, जबकि पूर्णेन्द्र मिश्र ने कीट एवं खरपतवार प्रबंधन में कीटनाशकों के वैज्ञानिक और प्रभावी प्रयोग पर प्रशिक्षण दिया. इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए कीटनाशी विक्रेता अनूप महलका, रूपलाल, अंकित कुमार, कैलाश बैठा, अमजद अंसारी, दुर्गेश प्रसाद, राजेश राम, प्रमोद प्रसाद गुप्ता, रामकृष्ण सिंह, मनीष कुमार, सारिक अहमद, प्रदीप कुमार, रबी कुमार, चन्द्रिका प्रसाद, कुमार श्रीकर, मुकेश कुमार, राजन कुमार सहित अनेक प्रतिभागी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें: चैनपुर कॉलेज के संस्थापक फादर सिप्रियन एक्का की जयंती मनाई गई

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य