देवघर नगर निगम में ‘नमस्ते योजना’ के तहत सफाई मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित

By : News11 Bharat
देवघर नगर निगम में ‘नमस्ते योजना’ के तहत सफाई मित्रों का प्रशिक्षण आयोजित

शुभेंदु गुप्ता / न्यूज 11 भारत

देवघर/डेस्क: भारत सरकार की नमस्ते योजना (National Action for Mechanised Sanitation Ecosystem) के अंतर्गत देवघर नगर निगम में सेप्टिक टैंक सफाई कार्य से जुड़े सफाई मित्रों एवं उनकी टीम को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया. केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश पर चयनित एजेंसी द्वारा यह प्रशिक्षण आज नगर निगम परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रशिक्षण के दौरान कुल 40 सफाई मित्रों को आधुनिक सेप्टिक टैंक सफाई तकनीक, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग, ऑक्सीजन लेवल मापने की प्रक्रिया, गैस डिटेक्शन, आपदा की स्थिति में बचाव उपाय तथा मशीनरी के सुरक्षित संचालन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई. प्रशिक्षकों ने बताया कि नमस्ते योजना का मुख्य उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजिंग को पूरी तरह समाप्त करना और फील्ड में कार्यरत सफाई कर्मियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं मानवीय कार्य परिस्थितियाँ उपलब्ध कराना है.

नगर निगम प्रशासन ने एजेंसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से न केवल सफाई मित्रों की सुरक्षा बढ़ती है, बल्कि शहर में स्वच्छता प्रबंधन भी और अधिक प्रभावी होता है. आने वाले दिनों में नगर निगम ऐसे और भी प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने की योजना बना रहा है.

देवघर नगर निगम द्वारा यह पहल शहर को सुरक्षित, स्वच्छ और आधुनिक स्वच्छता प्रणाली की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: उच्च विद्यालय अमलाबाद में छात्र-छात्राओं को संवाद के तहत जागरूकता का दिया गया संदेश

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य