Jharkhand Weather: ट्रेलर खत्म, अब शुरू होगी असली फिल्म.. झारखंड में ठंड का टर्बो मोड ऑन

Jharkhand Weather: ट्रेलर खत्म, अब शुरू होगी असली फिल्म.. झारखंड में ठंड का टर्बो मोड ऑन

jharkhand weather ट्रेलर खत्म अब शुरू होगी असली फिल्म झारखंड में ठंड का टर्बो मोड ऑन

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में दिसंबर की दस्तक के साथ ही कड़ाके की ठंड लोगों की रफ्तार थाम रही हैं. रांची, पलामू, लोहरदगा, खूंटी और लातेहार जैसे जिलों में बर्फीली हवा हड्डियां जमा दे रही हैं. न्यूनतम तापमान भले 8-10 डिग्री के बीच थोड़ा ऊपर गया हो, लेकिन हवा में नमी और तेज़ ठंडक लोगों को कंपकंपा रही हैं. सुबह बिना ग्लव्स निकलना मानो खुद को ठंड के हवाले कर देना हैं.

3 दिसंबर से ‘शीतलहर का बड़ा वार’
3 दिसंबर से झारखंड में मौसम बड़ा बदलाव लेगा. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अचानक शीतलहर का जोरदार वार शुरू होगा. सुबह के समय घना कोहरा और तेज धुंध छाई रहेगी, जिससे दृश्यता बेहद कम हो जाएगी और सूरज की किरणें दिखना भी मुश्किल होगा. तापमान में तेज़ गिरावट दर्ज की जाएगी, जहां न्यूनतम पारा 4-5 डिग्री तक लुढ़क सकता हैं. तेज बर्फीली हवाओं के कारण कई जिलों में ठंड का प्रकोप और ज्यादा बढ़ेगा तथा हालात और सख्त हो जाएंगे. कुल मिलाकर, झारखंड में अब ठंड का असली दौर दस्तक देने वाला है, जिससे लोगों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत हैं.

1 दिसंबर: दिन गर्म, हवा ठंडी
आज 1 दिसंबर को झारखंड में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाए, दिन में हल्की गर्माहट महसूस हुई लेकिन हवा में मौजूद ठंडक ने लोगों को स्वेटरर्स पहनने पर मजबूर कर दिया. राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 26-27 डिग्री के आसपास रहा, जिससे दोपहर तक मौसम सामान्य लगा लेकिन इसके विपरीत, जमशेदपुर और सरायकेला में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच गया. वहीं रांची, कोडरमा, गढ़वा, लातेहार, गुमला और पलामू जैसे जिलों में पारा 10-11 डिग्री पर टिक गया, जिससे इन इलाकों में ठंड का असर बाकी के मुकाबले काफी ज्यादा महसूस किया गया. ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम कंपकंपी तेज़ रही और लोगों ने अब पूरी तरह सर्दी के मौसम का एहसास करना शुरू कर दिया हैं.

यह भी पढ़े: रांची में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका पर 17 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की, विराट कोहली मैच के हीरो
 
संबंधित सामग्री

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

झारखंड

ट्रांसपोर्ट नगर से बदलेगी रांची की परिवहन व्यवस्था की तस्वीर, शहर को जाम और भारी, वाहनों के दबाव से मिलेगी राहत

नवनिर्मित ट्रांसपोर्ट नगर के फेज-1 एवं फेज-2 का नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुविधाओं के विस्तार एवं संचालन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

देश-विदेश

यौन अपराधों में मद्रास हाई कोर्ट ने बदली फैसलों की भाषा, पहल दूसरे राज्यों के लिए बने सकेगी नजीर

मद्रास हाई कोर्ट ने नई हैंडबुक जारी कर इसी के अनुरूप फैसलों की भाषा को मर्यादित रखने की दी सलाह

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

झारखंड

गढ़वा पहुंचे छात्र नेता देवेन्द्र नाथ महतो, छात्रों ने कंधे पर बिठाकर गर्मजोशी से किया स्वागत

देवेन्द्र नाथ महतो ने सुप्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में माथा टेका, कहा- हम झारखण्ड के छात्रों को न्यायालय पर भरोसा है

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

झारखंड

गढ़वा: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने सदर प्रखंड समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों की खाद्य प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में बड़ी मात्रा में गैर अनुमोदित रंग और मिलावटी खोवा व मिठाइयों को कराया नष्ट.

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

झारखंड

अनुसूचित जनजाति आयोग की अध्यक्ष डॉ आशा लकड़ा ने यूसिल प्रभावित गांव के आदिवासियों का जाना दर्द

ग्रामीणों ने आशा लकड़ा के समक्ष यूसिल के खिलाफ खोला शिकायतों का पिटारा