केसठ में पारंपरिक खेलों की धूम-5 स्टार क्लब की लाठी-भाला प्रतियोगिता का शुभारंभ,...

खेल स्पर्द्धा

केसठ में पारंपरिक खेलों की धूम-5 स्टार क्लब की लाठी-भाला प्रतियोगिता का शुभारंभ, जीतू यादव ने काटा फीता

युवाओं में जोश, ग्रामीण संस्कृति को बचाने की पहल

केसठ में पारंपरिक खेलों की धूम-5 स्टार क्लब की लाठी-भाला प्रतियोगिता का शुभारंभ जीतू यादव ने काटा फीता

वीरेन्द्र शर्मा/न्यूज़ 11 भारत 

बरही/डेस्क:  झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड की पाण्डेयबारा पंचायत अंतर्गत केसठ गांव में  बीते रात्रि गुरुवार को पारंपरिक लाठी-भाला खेल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ.   प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय 5 स्टार क्लब द्वारा किया गया है. उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पाण्डेयबारा के समाजसेवी  जीतू यादव शामिल हुए. उन्होंने फीता काटकर प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया.

इस मौके पर जीतू यादव ने कहा कि लाठी-भाला जैसे पारंपरिक खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं. ऐसे आयोजन से गांव के युवाओं को अपनी जड़ों से जुड़ने और शारीरिक रूप से मजबूत बनने का अवसर मिलता है. उन्होंने 5 स्टार क्लब की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना समय की जरूरत है.

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी, जिसमें आसपास के कई गांवों के युवा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं. पहले दिन ही मैदान में बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शक जुटे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया.

गांव के बुजुर्गों ने भी इस पहल को सराहा. उनका कहना है कि मोबाइल और टीवी के दौर में पारंपरिक खेल पीछे छूट रहे थे, ऐसे आयोजन फिर से पुरानी परंपरा को जिंदा कर रहे हैं. समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: नितिन नवीन की सीट रही बांकीपुर पर 30 जुलाई को उपचुनाव, दतिया और मंजलपुर में भी साथ में ही होगा मतदान

संबंधित सामग्री

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

झारखंड

10 लाख का इनामी माओवादी बैजनाथ सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम की अदालत ने हेरहंज थाना कांड संख्या- 12/23 का फैसला सुनाते हुए भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर, दस लाख के इनामी आरोपी बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन सिंह खरवार उर्फ संजीवन पिता

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

झारखंड

आयुष्मान भारत योजना के लाभुकों का E-KYC 15 जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य, PDS डीलरों व CSP संचालकों के साथ बैठक

प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभुकों के E-KYC कार्य में तेजी लाने को लेकर जन वितरण प्रणाली (PDS) डीलरों एवं सीएसपी (CSP/VLE) संचाल

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

झारखंड

तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम निलंबित, एसपी कपिल चौधरी की बड़ी कार्रवाई

अवैध रूप से वाहनों को जब्त करने और उनके मालिकों से अवैध वसूली  करने के मामले में पलामू के पुलिस अधीक्षक  कपिल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है. एसपी ने तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम को तत्काल प्रभाव से निलंब

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

झारखंड

पांकी-मेदिनीनगर मार्ग पर ऑटो और बाइक में भीषण भिड़ंत, दो की हालत नाजुक, मची अफरा-तफरी 

पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुरमुसी गांव के समीप शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे एक ऑटो और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई. इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि एक बच्चे स

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

झारखंड

चंदवा में कांग्रेस का एसआईआर संवाद कार्यक्रम, मतदाता सत्यापन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

प्रखंड के इंदिरा गांधी चौक स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कांग्रेस की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के.