झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन आज, सदन की कार्यवाही शुरू

By : Mansi Kumari
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन आज, सदन की कार्यवाही शुरू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आज झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हैं. सदन की कार्यवाही सुबह 10 बजे से शुरू हो चुकी हैं. 


पानी की किल्लत को लेकर बीजेपी विधायकों का प्रदर्शन

बिहार में बीजेपी के विधायक आज सदन के बाहर एकजुट होकर पानी की किल्लत के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. विधायकों ने जोर देकर कहा कि इस योजना में हुए गड़बड़ी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने "जिम्मेवार को जेल भेजो" के नारे भी लगा रहे हैं.


ध्यानाकर्षण में बीजेपी विधायक नवीन जायसवाल ने विस्थापितों के लिए निर्मित आवासों में अभी तक लोगों को शिफ्ट न किए जाने का मामला उठाया. उन्होंने सवाल किया कि सरकार अब तक शिफ्ट क्यों नहीं कर रही है. इस पर मंत्री सुदीव सोनू ने जवाब दिया कि यह मुद्दा रघुवर सरकार के समय की बैठक से संबंधित है और हर विस्थापित की समस्या पर ध्यान दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि आणि लावेद तिरिल कूटे के विस्थापित की सूची पूरी नहीं थी और लारा एक्ट 2013 से लागू है, जिसके पहले अधिग्रहीत भूमि को इस एक्ट के तहत वापस नहीं किया जा सकता. वहीँ नवीन जायसवाल ने समिति के गठन की मांग की. मंत्री सुदीव सोनू ने स्पष्ट किया कि फर्जी विस्थापितों को सरकार कोई लाभ नहीं देगी और अगले सत्र से पहले नतीजा निकलेगा.

प्रश्नकाल में जेडीयू विधायक सरयू राय ने फार्मेसी काउंसिल में रिक्त पदों और गलत नियुक्तियों का मामला उठाया. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी को विरासत में इस विभाग की कमियां मिली है और काउंसिल में की गई नियुक्तियां सही नहीं है.

इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने जवाब दिया कि काउंसिल का गठन कुछ वर्ष पहले हुआ था. प्रशांत पांडेय को प्रभारी सचिव और वरीय सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया था. उन्होंने कहा कि सरकार जल्द ही नियमित प्रक्रिया के तहत निर्णय लेगी. सरयू राय ने फिर कहा कि इस काउंसिल में हमेशा गलत नियुक्तियां होती रही हैं और पूर्व मंत्री भी इसमें शामिल थे. उन्होंने प्रशांत पांडेय को गलत व्यक्ति बताया और उनकी कुंडली साझा करने की बात भी की. जिसपर इरफान अंसारी ने कहा कि वे प्रमाण दें तब कारवाई की जाएगी. 


आज के सत्र में लंबित ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर सुबह 10 से 11 बजे के बीच चर्चा होगी. इसके बाद सदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के बजट पर विचार-विमर्श होगा. इसके साथ ही मद्य निषेध विभाग के बजट पर भी चर्चा की जाएगी.

यह भी पढ़े: सहरसा में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, गैस सिलेंडर ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, पांच लोग झुलसे
 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य