आरपीएफ रांची द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल को किया गया गिरफ्तार 

By : News11 Bharat
आरपीएफ रांची द्वारा ऑपरेशन उपलब्ध के तहत एक टिकट दलाल को किया गया गिरफ्तार 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
आरपीएफ रांची मंडल के निर्देशानुसार पवन कुमार, आरपीएफ द्वारा सतर्क ड्यूटी के दौरान कल प्राप्त सूचना के आधार पर एसआई सोहन लाल के नेतृत्व में आरपीएफ पोस्ट रांची एवं सीआईबी रांची की टीम ने पीआरएस बुकिंग काउंटर, रांची पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान रेलवे कार पार्किंग गेट के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया. पूछताछ में उसने अपना नाम मनोज कुमार महतो, उम्र 36 वर्ष, निवासी संखाकुरी, थाना चंदनकियारी, जिला बोकारो (झारखंड) बताया. उसके पास से ट्रेन संख्या 20839 (रांची-नई दिल्ली) की दो यात्रियों की तत्काल काउंटर टिकट बरामद की गई. पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने टिकट उपलब्ध कराने के बदले अतिरिक्त राशि लेकर अवैध लाभ अर्जित किया. आरोपी के पास से एक तत्काल काउंटर टिकट तथा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया. यह कृत्य रेलवे अधिनियम की धारा 143 के अंतर्गत दंडनीय अपराध है. आरोपी को रेलवे अधिनियम की धारा 179(2) के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही की गई. आज आरोपी को रेलवे कोर्ट, रांची के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

यह भी पढ़े: बड़ी शिद्दत से खड़ी की गई 'बड़ी विरासत' पर अपनों की ही चोट! रोहिणी आचार्य ने किया भावुक पोस्ट
 
संबंधित सामग्री

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.