न्यूज11 भारत
गांडेय/डेस्क:
गांडेय थाना क्षेत्र के मेढो स्थित जयती नदी में मंगलवार को नहाने गए तीन किशोरों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई. जानकारी के अनुसार गांडेय के गांधीनगर से पांच बच्चे साइकिल से नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. मौके पर मौजूद दो बच्चे किसी तरह भागकर घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी.
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे. इसके बाद गिरिडीह के खंडोली से गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद नदी से तीनों किशोरों के शव बाहर निकाले. मृतकों में बिक्की बरनवाल, कैलाश राम और अनुप राम के पुत्र शामिल हैं. तीनों की उम्र करीब 15 से 16 वर्ष बतायी जा रही है.
हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बच्चों के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर गांडेय थाना पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: गुमला जिले के डुमरी में वायरल फीवर का प्रकोप, कस्तूरबा विद्यालय की लगभग 70-80 छात्राएं बीमार