बुंडू में बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद

बुंडू में बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार, 9 चोरी की बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद

बुंडू में बाइक चोर गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार 9 चोरी की बाइक और एक ट्रैक्टर बरामद

संतोष मेहता/ न्यूज़ 11 भारत 

बुंडू/डेस्क: लगातार घट रही बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले बाइक चोर गिरोह का बुंडू पुलिस ने खुलासा किया है पुलिस द्वारा गठित टीम ने छापेमारी कर बाइक चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 9 अलग-अलग चोरी का मोटरसाइकिल एवं एक टेक्टर बरामद किए गए हैं .

बाइक चोर गिरोह के उद्भेदन एवं चोरी के बाइक बरामद होने की जानकारी इंस्पेक्टर राम कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी. उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के द्वारा सभी थाना, ओ०पी० प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया था. इस क्रम में वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ में मोटरसाइकिल चोर गिरोह  के सदस्य ‌द्वारा बड़े पैमाने पर चोरी के मोटरसाइकिल  की खरीद बिक्री करने हेतु आ रहे है. इसी सूचना पर बुंडू पुलिस ने  टीम गठित की. गठित छापेमारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बुंडू थाना क्षेत्र के ताऊ मैदान में एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया.

चेकिंग के दौरान एक सर्दिग्ध  व्यक्ति को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया. पकड़ाये व्यक्ति से पूछ-ताछ के दौरान उसने अपना नाम राकेश अहीर उम्र करीब 26 वर्ष पिता- धनजंय अहीर सा०- ताऊ, जीतलाल महली उम्र-करीब 35 वर्ष पिता- पुरना महली सा०- गोसाईडीह (भोजडीह) दोनों थाना- बुडू जिला रांची बताया. उसने बताया कि विभिन्न  थाना क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते है. 

उक्त दोनों के निशानदेही पर उसके घर एवं घर के पीछे से कुल 09 चोरी की मोटरसाइकिल और एक ट्रेक्टर  बरामद किया गया एवं इनके एक अन्य सहयोगी लाल सिंह महली पिता मरिया बांस महली सा०- मानकीडीह थाना तामाड़ जिला रांची एवं भूपेश महतो पिता- संतोष कुमार महतो सा० आदर्शनगर थाना बुण्डु जिला रांची के विरुद्ध छापामारी किया गया जिसमे एक अन्य सहयोगी भूपेश महतो पिता- संतोष कुमार महतो सा० आदर्शनगर थाना बुण्डु जिला राँची को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछ-ताछ के क्रम में उसने एक अन्य सहयोगी  का नाम बताया है, जिनकी गिरफ्तारी हेतु बुंडू पुलिस लगातार छापामारी अभियान चला रही है.

यह भी पढ़ें: बिहार में होली से पहले बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ा, 6000 मुर्गियों में संक्रमण की पुष्टि

संबंधित सामग्री

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

राजनीति

नीतीश कुमार के नेतृत्व ने बिहार को जंगलराज से मुक्त कर विकास और सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया: अमित शाह 

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

झारखंड

सिमडेगा में अलग अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई. दो अन्य लोग हुए घायल

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

क्राइम

मोहली पंचायत का धौकाल महतो टोला में मामूली विवाद के बाद जमकर हुई पत्थरबाजी

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बिहार

कटिहार के पोखर टोला में मक्के की खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मचा हड़कंप

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या

झारखंड

चैनपुर पुलिस ने किया कोयल नदी में मिले शव के मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद में हुई थी हत्या