वारदात

एस्सार पावर प्लांट से पांच टन स्क्रैप चोरी करते तीन गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप

तीन नामजद समेत 20 अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
एस्सार पावर प्लांट से पांच टन स्क्रैप चोरी करते तीन गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से चोरों में मचा हड़कंप

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: शनिवार की देर रात अर्घे  स्थित बंद पड़े एस्सार पावर प्लांट परिसर में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे तीन चोरों को चंदवा पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके कब्जे से करीब पांच टन लोहा का स्क्रैप बरामद किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वालों में हड़कंप मच गया है.

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को बंद पड़े पावर प्लांट से स्क्रैप चोरी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी. एसपी के निर्देश पर पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अर्घे स्थित प्लांट परिसर में छापेमारी की. इस दौरान स्क्रैप चोरी कर रहे तीन आरोपितों को दबोच लिया गया.

गिरफ्तार आरोपितों में रवि कुमार सिंह, पिता सूर्यनाथ सिंह, रोल महुआमिलान, विकास उरांव, पिता मनोज उरांव, दामोदर तथा मैंनाथ गंझू, पिता मनु गंझू, चतरो शामिल हैं.

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में चंदवा थाना कांड संख्या 171/26 दर्ज किया गया है. तीन नामजद आरोपितों के अलावा 20 अज्ञात लोगों के विरुद्ध भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी में शामिल अन्य लोगों की पहचान में जुटी है. गिरफ्तार तीनों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में मंडल कारा लातेहार भेज दिया गया.

यह भी पढ़ें: शहर के बाजारों में भीड़ का फायदा उठाने में लगे उचक्के! सागर गली में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, युवक गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.