चिरुडीह में अगलगी से हजारों की संपत्ति राख, ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से भड़का शोला

चिरुडीह में अगलगी से हजारों की संपत्ति राख, ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से भड़का शोला

चिरुडीह में अगलगी से हजारों की संपत्ति राख ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी से भड़का शोला

गौतम सिंह/न्यूज11  भारत

बिरनी/डेस्क: बिरनी प्रखंड के बलगो पंचायत अंतर्गत चिरुडीह गांव में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी आग में ग्रामीणों की हजारों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई. अचानक आग पकड़ने से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मिली जानकारी के अनुसार चिरुडीह निवासी हनीफ मियां, क्यूम अंसारी और कासिम मियां के खलिहान इस अगलगी की चपेट में आ गए. ग्रामीणों ने बताया कि खलिहान के नजदीक लगे ट्रांसफार्मर से चिंगारी निकलने के बाद पास में रखे पुआल ने आग पकड़ ली. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और कई खलिहानों को अपनी चपेट में ले लिया.

आग की लपटों में कासिम मियां का करीब एक क्विंटल धान और पुआल पूरी तरह जल गया. वहीं हनीफ मियां और क्यूम अंसारी के खलिहानों के पास रखे पुआल भी जलकर नष्ट हो गए. अचानक लगी इस आग से तीनों परिवारों को हजारों रुपये का नुकसान हुआ है.

ग्रामीणों ने मिलकर तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया. हालांकि, सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली.

यह भी पढ़ें: चलती ट्रक से अलग होकर पलटी धान लदी ट्रॉली, इंजन चलता रहा आगे

संबंधित सामग्री

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

झारखंड

बाघमारा में एक बार फिर हुआ भू-धंसान, छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर बना गोफ 

बाघमारा में एक बार फिर भू-धंसान हुआ है. कतरास के छाताबाद स्थित काजू बागान में दो जगहों पर गोफ बन गया है.

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

झारखंड

नियुक्ति की मांग को लेकर माध्यमिक आचार्य के सफल अभ्यर्थियों ने पूर्व मंत्री बंधु तिर्की से की मुलाकात, सौंपा मांग पत्र 

बंधु तिर्की ने संबंधित विभाग के मंत्री से मुलाकात कर विषय से अवगत कराने का दिया आश्वासन 

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

देश-विदेश

Iran के राष्ट्रपति की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने BRICS बाज़ार का किया दौरा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी रही साथ

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन की बेटी ज़हरा पेज़ेशकियन ने अपने पति हसन मजीदी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शिल्प संग्रहालय में ब्रिक्स बाज़ार का दौरा किया.

BRICS समिट में भी

देश-विदेश

BRICS समिट में भी 'TROIKA' का जिक्र, जानिए भारत की धरती से कैसे बदल सकता है वैश्विक राजनीति का प्रभुत्व ? 

BRICS 2026 समिट में PM मोदी ने किया 'TROIKA' का जिक्र, विश्व की राजनीति में क्यों चर्चा में है 'RIC' संवाद ?

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

देश-विदेश

BRICS समिट: सर्वसम्मति से मंजूर हुई संयुक्त घोषणापत्र, सभी सदस्य देशों की बनी सहमति, INDIA की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट में शामिल देशों के सामने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रखे गए नई दिल्ली घोषणा 2026 सर्वसम्मति से मंजूर हुई.