पलामू में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

पलामू में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

पलामू में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर

विकास कुमार /न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के शिवाबिगहा गांव में बंद पड़े एक घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने नकदी एवं जेवरात की चोरी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित राजकुमार पासवान ने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है.थाना को दिए आवेदन में राजकुमार पासवान ने बताया है कि वह शिवाबिगहा गांव के निवासी हैं और घर में अकेले रहते हैं. उनका पुत्र अजय पासवान परिवार के साथ रामगढ़ में रहता है. 

आवेदन के अनुसार, करीब एक सप्ताह पूर्व वह अपने घर में ताला बंद कर हरिहरगंज स्थित अपनी बेटी के घर गए थे. जब वह वापस अपने घर पहुंचे तो बाहरी गेट का ताला खोलकर अंदर गए. वहां देखा कि घर के सभी कमरों के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था. जांच करने पर कमरे में रखे बक्से से लगभग 250 ग्राम चांदी की पायल, 1 ग्राम सोने का जीतिया, 1 ग्राम सोने का मांगटीका, 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र तथा 10 हजार रुपये नकद गायब मिले. पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाना में आवेदन दिया है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप में पार्टनर बनाने के नाम पर ₹1.32 करोड़ की ठगी का आरोप, आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज

संबंधित सामग्री

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

झारखंड

हाईकोर्ट अधिवक्ता बबन प्रसाद फायरिंग कांड में बड़ी सफलता, रातू पुलिस ने शूटर समेत दो आरोपियों को दबोचा

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

देश-विदेश

गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, शस्त्र लाइसेंस की पूरी प्रक्रिया हुई डिजिटल

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

झारखंड

रांची के लालपुर में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

झारखंड

रांची के पीपी ज्वेलर्स में 65.42 लाख की बड़ी चोरी, कार से आए चोर लाखों के जेवरात लेकर फरार

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप

झारखंड

पुलिस एसोसिएशन और पुलिस मेंस एसोसिएशन में ठनी , प्रदेश संयुक्त सचिव पर दुष्प्रचार का आरोप