Google की बादशाहत को मिलने लगी है चुनौती! 'धांधली' से परेशान यूजर्स का नया Searc...

Google की बादशाहत को मिलने लगी है चुनौती! 'धांधली' से परेशान यूजर्स का नया Search ठिकाना बन रहा है DuckDukgo

google की बादशाहत को मिलने लगी है चुनौती धांधली से परेशान यूजर्स का नया search ठिकाना बन रहा है duckdukgo

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: यह खबर हैरतभरी जरूर है, लेकिन इसमें बहुत हद तक सच्चाई भी है. सच्चाई यह है कि इंटरनेट और सर्च इंजन की दुनिया के बेताज बादशाह गूगल को एक नई चुनौती मिलने लगी है. इसकी वजह गूगल खुद है, गूगल ने अपने सर्च इंजन प्लैटफॉर्म में जब से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई फीचर्स को जोड़ा है तब से यूजर्स की परेशानियां बढ़ी हैं. यही बात गूगल के गले की हड्डी बन गयी है. 

गूगल ने तकनीक को आसान बनाने के अपने सर्च इंजन में एआई को जोड़ा है. लेकिन यह यूजर्स को परेशान करने लगा है  और इसकी वजह से उनकी नाराजगी भी बढ़ने लगी है. यूजर्स की यही नाराजगी सर्च इंजन के नये प्लेटफॉर्म पर शिफ्ट होने को मजबूर करने लगी है. गूगल के यूजर्स गूगल को अलविदा भी कहने लगे हैं. इसका फायदा प्राइवेसी-फोकस्ड सर्च इंजन डकडकगो को मिलने लगा है. यूजर्स को जहां एआई युक्त गूगल सर्च इंजन से अपनी प्राइवेसी का खतरा महसूस होने लगा है, वहीं, इस खतरे से डकडकगो काफी सुरक्षित है. इसी लिए यह सर्च इंजन लोगों पसंद भी बनता जा रहा है. हाल ही में एक वैश्विक आंकड़ा भी सामने आया है, जिसमें भी इस बात की पुष्टि हुई है कि गूगल के नए एआई अपडेट्स के बाद से डकडकगो की लोकप्रियता में अप्रत्याशित उछाल दर्ज किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका समेत दुनिया भर में डकडकगो इंस्टॉलेशन के इस्तेमाल में औसतन अठारह प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह बहुत बड़ा आंकड़ा है. एआई को लेकर भले ही बड़े-बड़े दावे किए जाएं, लेकिन यह सच्चाई भी सामने आ रही है कि इंटरनेट पर आज भी एक बहुत बड़ा वर्ग ऐसा मौजूद है जिसे मशीनी दिमाग की बजाय सामान्य, प्रामाणिक और पारंपरिक सर्च रिजल्ट्स पसंद हैं. इसमें डकडकगो उनकी बेहतर मदद करता है. इन यूजर्स का यह मानना है कि इस प्लेटफॉर्म पर गैरजरूरी और अव्यावहारिक कंटेट्स से आजादी मिल सकती है. 

ऐसा नहीं है कि डकडकगो ने खुद को एआई से मुक्त रखा है. तकनीकी रूप से मजूबत करने के लिए उसने भी एआई को अपनाया है, लेकिन बुनियादी फर्क इतना है कि डकडकगो ने एआई फीचर्स को वैकल्पिक रखा है. इस सर्च इंजन में यूजर् फर्जी तस्वीरों को फिल्टर कर पूरी तरह से गायब कर सकता हैं. मतलब कोई यूजर इंटरनेट को किस तरीके से इस्तेमाल करना है इसका कंट्रोल उसके पास रहता है.

यह भी पढ़ें: Mexica-Sourth Africe मैच से साथ आज से Fifa World Cup 2026 की शुरुआत, पहली बार 48 टीमों का दिखेगा जलवा, यहां देखें मैच

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय National Stakeholders Consultation का शुभारंभ नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ हुआ.

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्द

झारखंड

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्द

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने आज निर्वाचन सदन से राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियो

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई,  जीवन को बताया साहस और जनसेवा की प्रेरक म

देश-विदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी बधाई, जीवन को बताया साहस और जनसेवा की प्रेरक म

पीएम मोदी आज ओडिशा में राष्ट्रपति के साथ एक कार्यक्रम होने वाले हैं शामिल

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

झारखंड

जिला अनुकंपा समिति की बैठक में उपायुक्त ने पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

विचार विमर्श के बाद समिति ने 8 तृतीय वर्ग में और चतुर्थ वर्ग में 2 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की

Breaking: जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो के हत्या की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण

झारखंड

Breaking: जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो के हत्या की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने किया आत्मसमर्पण

j19 साल बाद शकुंतला महतो उर्फ पुष्पा ने हथियार डाले हैं