Thieves target new transformer in Chandwa before i

चंदवा में चालू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर पर चोरों का हाथ साफ, तेल चोरी से बिजली आपूर्ति पर मंडराया संकट

चंदवा प्रखंड कॉलोनी में चालू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. केशवर बांध के समीप हाल ही में लगाए गए नए विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल चोरी कर लिया.

By : Vaibhaw Vikram
चंदवा में चालू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर पर चोरों का हाथ साफ, तेल चोरी से बिजली आपूर्ति पर मंडराया संकट

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 
चंदवा/डेस्क:
चंदवा प्रखंड कॉलोनी में चालू होने से पहले ही नए ट्रांसफार्मर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. केशवर बांध के समीप हाल ही में लगाए गए नए विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने तेल चोरी कर लिया. घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है और बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नए ट्रांसफार्मर के लगने से ब्लॉक कॉलोनी क्षेत्र की बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन चालू होने से पहले ही ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिया गया. इससे ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने और भविष्य में तकनीकी खराबी की आशंका बढ़ गई है. ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल सरकारी संपत्ति की चोरी नहीं, बल्कि बिजली विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाला मामला भी है. यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है.

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और विद्युत विभाग से मांग की है कि मामले की तत्काल जांच कर दोषियों की पहचान की जाए, ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि संबंधित विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक कदम उठाए.

यह भी पढ़ें: राज्यपाल से मिले आजसू नेता हरेलाल महतो, चांडिल डैम विस्थापितों के मुद्दे उठाए
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य