छिनतई

शहर के बाजारों में भीड़ का फायदा उठाने में लगे उचक्के! सागर गली में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, युवक गिरफ्तार

महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा कर पकड़ लिया और शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
शहर के बाजारों में भीड़ का फायदा उठाने में लगे उचक्के! सागर गली में महिला के गले से सोने की चेन झपटी, युवक गिरफ्तार

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क: पर्व को लेकर शहर के बाजारों में उमड़ी भीड़ के बीच सागर गली में लॉकेट छिनतई की घटना हुई  तीज की खरीदारी करने पहुंची एक महिला अपने बच्चा के साथ पहुंची थी, बच्चा के गले से एक युवक सोने की लॉकेट झपटकर भागने लगा. महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए युवक का पीछा कर उसे पकड़ लिया और शहर थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

जनकारी अनुसार महिला नावाबाजार प्रखंड क्षेत्र से तीज की खरीदारी के लिए मेदिनीनगर आई हुई थी बाजार के सागर गली में खरीदारी के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर  एक युवक ने बच्चा  के गले से सोने की लॉकेट झपट ली, घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग जुट गए  लोगों ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया.

पुलिस के पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पहली बार इस तरह की छिनतई की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है. पर्व को लेकर बाजार में बढ़ी भीड़ के बीच हुई इस घटना से खरीदारी करने पहुंचे लोगों में चिंता देखी गई. स्थानीय लोगों ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में और अधिक पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है..

यह भी पढ़ें: खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में प्रतियोगिताओं की अहम भूमिका : सविता महतो

संबंधित सामग्री

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा में ताबड़तोड़ फायरिंग, पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीर

चंद्रपुरा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के पश्चिम पल्ली स्थित डीवीसी आवासीय क्वार्टर में गुरुवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया.

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.