चंदवा के टुढ़ामू में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, 40 लाख रुपये के जेवरात समेत 45 हजार नकद की चोरी

By : News11 Bharat
चंदवा के टुढ़ामू में चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को दिया अंजाम, 40 लाख रुपये के जेवरात समेत 45 हजार नकद की चोरी

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: मां उग्रतारा नगर मंदिर के पुजारी के घर 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 45 हजार रुपये नकद मयंक मिश्रा के चंदवा शहर से सटे टुढ़ामू गांव स्थित आवास में शनिवार की मध्यरात्रि बाद करीब एक बजे भीषण चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया. चोर घर से लगभग 40 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, 45 हजार रुपये नकद व कई जरूरी कागजात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस रातों-रात सक्रिय हो गई और चोरों की तलाश के लिए तत्काल छापेमारी अभियान शुरू कर दिया है.

परिवार को नींद की दवा छिड़कने की आशंका

घटना के संबंध में पुजारी मयंक मिश्रा ने चंदवा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन की तरह रात्रि में भोजन के बाद परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने कमरों में सो गए थे. घर में आगामी दिनों में वैवाहिक कार्यक्रम होना है, इसलिए उनकी बहन भी मायके आई हुई थी. रात करीब पौने दो बजे उनका भांजा जोर-जोर से रोने लगा. बहन ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन बाहर से बंद होने के कारण दरवाजा नहीं खुला. शोर सुनकर मयंक मिश्रा की नींद खुली. बाहर निकलने पर पता चला कि परिवार के सभी कमरों की कुंडी बाहर से लगी हुई थी. जब वे अपने कमरे में वापस पहुंचे, तो देखा कि सारा सामान अस्त-व्यस्त था. अलमीरा खुली पड़ी थी और उसमें रखे सभी जेवरात, 45 हजार रुपये नकद व महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे. इसके बाद उन्होंने तुरंत डायल-100 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की.

भुक्तभोगियों ने आशंका जताई है कि चोर छत के रास्ते घर में घुसे और परिवार को बेहोश करने के लिए बेहोशी की दवा छिड़ककर वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है. आसपास के संदिग्धों गतिविधि और तकनीकी जांच के आधार पर चोरों का सुराग तलाशा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें:: 'धनबाद का लाला' अनिल गोयल  ईडी के चंगुल में बुरी तरह फंसा! दुबड़ा में घुसा ईडी, 5 से अधिक कम्पनियों पर पड़ा छापा

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.