गांडेय के बेलडीह गांव में चोरी, एक लाख रुपये नकद और चांदी के जेवर उड़ा ले गए चोर

गांडेय के बेलडीह गांव में चोरी, एक लाख रुपये नकद और चांदी के जेवर उड़ा ले गए चोर

गांडेय के बेलडीह गांव में चोरी एक लाख रुपये नकद और चांदी के जेवर उड़ा ले गए चोर

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क: गांडेय थाना क्षेत्र के उदयपुर पंचायत के बेलडीह गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नगद और जेवरात की चोरी कर ली. जानकारी के अनुसार चोरों ने संतोष वर्मा के घर में घुसकर बक्सा तोड़ा और उसमें रखे एक लाख रुपये नगद व चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. वहीं बक्सा में रखे कपड़े और पीतल के बर्तन को फेंक दिया गया.घटना की जानकारी मिलते ही गांडेय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन की.

पुलिस ने आसपास के ग्रामीणों से भी पूछताछ की. चोरी की सूचना पर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अशोक सोरेन, वार्ड सदस्य सुनील कुमार गुप्ता, गुलाब वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और घटना पर रोष व्यक्त किया.भुक्तभोगी संतोष वर्मा ने बताया कि चोरी जिस कमरे से हुई है उसमें उनकी मां रहती हैं. फिलहाल वे अपनी बड़ी बेटी के घर धार्मिक अनुष्ठान में गई हुई थीं. सुबह जब परिवार के लोग पशु खोलने पहुंचे, तो देखा कि कमरे और बक्से दोनों के ताले टूटे हुए हैं. संतोष वर्मा और उनके भतीजे सुभाष वर्मा ने बताया कि वे चोरी की घटना का आवेदन थाने में देने की तैयारी कर रहे हैं

यह भी पढ़ें:  बरवाडीह: पलामू एक्सप्रेस के झटके से गिरकर सीनियर टीएम गार्ड घायल

संबंधित सामग्री

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

झारखंड

आज रांची समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना, कई जगहों पर वज्रपात की भी आशंका

मौसम विभाग के अनुसार राज्यभर में आज मेघ गर्जन के साथ झमाझम बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है.

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड

BREAKING: JPSC अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने दिया इस्तीफा 

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के वर्तमान अध्यक्ष  एल. खियांग्ते ने इस्तीफा दे दिया है. 

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी

झारखंड

पाकुड़ के पुराना डीसी मोड़ पर स्थापित होगी 'गुरुजी' शिबू सोरेन की प्रतिमा, प्रशासनिक टीम व JMM नेताओं ने किया स्थल चयन

झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता और झामुमो के संस्थापक स्वर्गीय शिबू सोरेन (गुरुजी) की प्रतिमा स्थापना को लेकर मंगलवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं झामुमो नेताओं ने शहर के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

झारखंड

रिम्स में सोमवार शाम हुई फेयरवेल पार्टी को लेकर बवाल, जमकर छलके जाम

रिम्स की फेयरवेल पार्टी पर विवाद, जांच के आदेश

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

झारखंड

जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भाजयुमो का मशाल जुलूस

युवाओं के अधिकारों की लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रहेगी : शशांक राज