रवि सिन्हा /न्यूज11 भारत
डुमरी/डेस्क: डुमरी के इसरी बाजार स्थित मथुरासिनी भवन में माहुरी वैश्य मंडल के द्वारा माहुरी समाज के कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा धूमधाम से मनाई गई. जहां पूजा से पहले मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर माथुर, दिनेश सेठ, दामोदर सेठ, सुनील सेठ विनोद सेठ ने झंडोत्तोलन किया. उसके बाद कुलदेवी मां मथुरासिनी की धूमधाम से पूजा अर्चना की गई. वही पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग सहित मंडल के पदाधिकारी महिला समिति बालिका समिति नवयुवक समिति मौजूद थें.
यह भी पढ़ें: केनरा बैंक में दिनदहाड़े हुई बड़ी लूट का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस लगा रही एड़ी चोटी का जोर, सीसीटीवी से ढूंढ रही सुराग