न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची में 11.03.2026 से 13.03.2026 तक CBRN (केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल एवं न्यूक्लियर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. यह कार्यक्रम National Disaster Management Authority द्वारा Indian Institute of Tourism and Travel Management के साथ मिलकर आयोजित किया जा रहा है.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य संभावित CBRN आपात स्थितियों से निपटने के लिए विभिन्न एजेंसियों की तत्परता, प्रतिक्रिया क्षमता तथा समन्वय को सुदृढ़ करना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षा मानकों, आपदा प्रबंधन प्रक्रियाओं तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी. इस कार्यक्रम में हवाईअड्डा संचालन, सुरक्षा एजेंसियों, एयरलाइंस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13.03.2026 को National Disaster Response Force की टीम द्वारा एक मॉक अभ्यास (Mock Exercise) भी आयोजित किया जाएगा. इस अभ्यास का उद्देश्य किसी संभावित CBRN आपदा की स्थिति में विमानपत्तन प्रबंधन के साथ विभिन्न एजेंसियों की तत्परता, समन्वय एवं प्रतिक्रिया प्रणाली को विकसित करना है. यह प्रशिक्षण एवं मॉक अभ्यास हवाईअड्डों पर संरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है.
ये भी पढ़ें- ACB ने शराब कारोबारी नवीन केडिया को कोर्ट में किया पेश, भेजा गया रिम्स