पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

पटना के फतुहा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ 1200 से जिंदा कारतूस के साथ अपराधी गिरफ्तार

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
पटना पुलिस ने बुधवार (11 मार्च) को फतुहा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक अपराधी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके पास से करीब 1200 से अधिक जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद किया है. जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर इलाके में हुई. पुलिस को अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब मौके पर पहुंची, तो अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लग गई. घायल अपराधी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. उसकी पहचान सुंदरम के रूप में हुई है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा. गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा और भारी मात्रा में करीब 1200 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी जारी है.

ये भी पढ़ें- कोरोना टीका की तरह गैस सिलेंडर पर भ्रम फैला रहा झामुमो: प्रदीप वर्मा

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से की शिष्टाचार मुलाकात

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

झारखंड

घाघरा बुरुहू गांव को बचाने वाला खुद नहीं बच पाया, हाथी के आतंक ने ली अनूप की जान

मौत से पहले निभाई जिम्मेदारी, व्हाट्सएप पर मेसेज कर पूरे गांव को बचाया

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

झारखंड

मनोहरपुर: संत शिरोमणि योगी नरसिंह बाबा की 84वीं पुण्य तिथि धूमधाम से मनायी गयी

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश,  गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

बिहार

लुटेरी दुल्हन ने नकली पुलिस संग रची शादी की साजिश, गहने और नकदी लूटकर फरार गैंग गिरफ्तार

शादी के नाम पर जाल बिछाकर दूल्हे पक्ष को लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। घटना को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 9 सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार

बिहार में पशुपालन को मिली मजबूती: करोड़ों पशुओं का हुआ टीकाकरण

बिहार में पशुधन सुरक्षा को लेकर बड़े स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों पशुओं को विभिन्न बीमारियों से बचाने के लिए टीके लगाए गए।