न्यूज11 भारत
बुढ़मू/डेस्क: बुढ़मू प्रखंड के मुरूपिरी गांव में आयोजित दो दिवसीय हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव सह यज्ञ समारोह सोमवार को हवन पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया. यज्ञ के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाला गया, जिसमें 300 से अधिक महिलाएं शामिल हुए और नगर भ्रमण करते हुए, जामुन धाम सेजल ग्रहण कर पुनः हनुमान मंदिर तक वापस लौट कलश स्थापना किया. कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में बुढ़मू प्रखंड प्रमुख सतनारायण मुंडा, भाजपा नेता स्वामी देवेंद्र प्रकाश, उप प्रमुख हरदेव साहू, कांके विधानसभा के विधायक प्रतिनिधि गोपाल तिवारी, समाज सेवी अरुण प्रजापति, कंपाल महतो, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए. इस दौरान रात्रि में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने रातभर भक्ति जगरण की प्रस्तुति से भक्ति का समां बांध दिया. यज्ञ पूजा के सफल आयोजन में कमेटी के अध्यक्ष महावीर महतो, सचिव रामवशिष्ठ महतो, कोषाध्यक्ष उमेश प्रजापति, उपकोषाध्यक्ष कैलाश शिखर, कमेटी के संरक्षक चिंतामण महतो,, जितेंद्र शिखर, परमानंद तिवारी, रिझू प्रजापति, सनोज यादव, सहदेव महतो, मुकेश महतो, जगनंदन शिखर, शंकर महतो, मीना दवी, फूल कुमारी देवी, मंजू दवी, समेत ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: नालंदा: नीतीश के इस्तीफे से गांव में सन्नाटा, फैसले से गांव वाले मायूस नजर आए