घाघरा थाना परिसर में पूरे शान से फहराया तिरंगा, 77वां गणतंत्र दिवस बना देशभक्ति का प्रतीक

By : News11 Bharat
घाघरा थाना परिसर में पूरे शान से फहराया तिरंगा, 77वां गणतंत्र दिवस बना देशभक्ति का प्रतीक

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क: घाघरा थाना परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान, अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. सुबह ठीक 8:50 बजे थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी. इस दौरान थाना परिसर “भारत माता की जय” के नारों से गूंज उठा.

थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने अपने संबोधन में संविधान की गरिमा, कानून व्यवस्था और नागरिकों के प्रति पुलिस की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पुलिस बल संविधान के तहत जनता की सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है.

गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के अन्य स्थानों पर भी समारोह आयोजित किए गए. भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष किशोर जयसवाल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. अरविंद कुशल एक्का, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख सविता देवी तथा घाघरा पंचायत में मुखिया योगेंद्र भगत द्वारा ध्वजारोहण किया गया. कार्यक्रम की खास झलक तब देखने को मिली जब शहीद देवनारायण भगत की माता ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. यह दृश्य सभी के लिए गर्व और भावुकता का क्षण बन गया.

विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट और देशभक्ति से ओत-प्रोत झांकियों के माध्यम से समां बांध दिया. देशभक्ति गीतों और नारों से पूरा घाघरा क्षेत्र राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगा नजर आया.

यह भी पढ़ें: राजगंज में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, स्कूलों में प्रभात फेरी और कई जगहों पर ध्वजारोहण

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित