डुमरी में अवैध माइंस पर टास्क फोर्स ने की बडी कार्रवाई, पत्थर खनन में लगे 1 कम्प...

डुमरी में अवैध माइंस पर टास्क फोर्स ने की बडी कार्रवाई, पत्थर खनन में लगे 1 कम्प्रेसर ट्रैक्टर, 2 हाईवा, 1 पोपलेन जब्त

डुमरी में अवैध माइंस पर टास्क फोर्स ने की बडी कार्रवाई पत्थर खनन में लगे 1 कम्प्रेसर ट्रैक्टर 2 हाईवा 1 पोपलेन जब्त

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी के चीनों में अवैध पत्थर माइनिंग के खिलाफ टास्क फोर्स द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है. जहां चीनों मौजा में चल रहे अवैध पत्थर खनन माइंस में छापेमारी करते हुए टास्क फोर्स की टीम ने एक कंप्रेसर ट्रैक्टर दो हाईवे एक पोकलेन मशीन सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया है. फिलहाल पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है. घटना डुमरी थाना क्षेत्र की है.

आपको बताते चले की बीते कुछ दिनों से गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव को अवैध माइनिंग की शिकायत मिली थी. जिसके बाद एक टास्क फोर्स गठित कर छापेमारी अभियान चलाया गया है. हालांकि छापेमारी के दौरान कई लोग भागने में सफल रहे. फिलहाल अब तक यह जानकारी नहीं मिल पाया है कि किसके द्वारा अवैध पत्थर माइंस चलाया जा रहा था लेकिन प्रशासन जांच में जुट गई है.

इधर माइनिंग इंस्पेक्टर के द्वारा डुमरी थाने में एक मामला दर्ज कराया गया है. वही टास्क फोर्स के द्वारा छापेमारी अभियान के बाद कई अवैध माइंस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है. इस दौरान डुमरी प्रभारी एसडीएम संतोष गुप्ता, माइनिंग इंस्पेक्टर विश्वनाथ उरांव, डुमरी अंचल अधिकारी शशीभूषण वर्मा, डुमरी एडीपीओ आविद खान,डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत कुमार मौजूद थें.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण को लेकर 14 जून को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

संबंधित सामग्री

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

झारखंड

मुहर्रम को लेकर गोमो - तोपचांची में रहा सौहार्दपूर्ण माहौल, प्रशासन रहा सक्रिय

गोमो एवं तोपचांची क्षेत्र में मुहर्रम पर्व श्रद्धा, आस्था एवं आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. पर्व को लेकर क्षेत्र में उत्साह का वातावरण देखा गया.

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

झारखंड

रांची के बगदा घाटी में दर्दनाक हादसा, 100 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, पति-पत्नी की मौत, दो बच्चे घायल

बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव-थाना क्षेत्र के बगदा घाटी में शुक्रवार को एक हृदयविदारक घटना हुई. घाटी में एक पल्सर बाइक अनियंत्रित होकर लगभग 100 फीट गहरी खाई में गिर गई.

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

झारखंड

सरला बिरला यूनिवर्सिटी में झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 शुभारंभ 

रांची स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी (SBU) में चित्रपट झारखंड के तत्वावधान में आयोजित झारखंड फ़िल्म फेस्टिवल 2026 का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ.

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड

सेल CMD से मिले मजदूर नेता, किरीबुरू अस्पताल की बदहाली और मजदूरों की समस्याओं पर सौंपा मांग पत्र

झारखंड मजदूर संघर्ष संघ, मेघाहातुबुरु इकाई ने सेल की मेघाहातुबुरु खदान के निरीक्षण पर पहुंचे SAIL के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक कुमार पांडा से मुलाकात कर क्षेत्र की गंभीर समस्याओं से अवगत कराय

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

झारखंड

किस्को क्षेत्र में अकीदत और एहतराम के साथ निकला हुसैनी जुलूस, "या हुसैन" के नारों से गूंजा इलाका

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड क्षेत्र के किस्को, होंदगा, चरहु, अरेया, नारी नवाडीह सहित विभिन्न गांवों में शुक्रवार को मुहर्रम के पवित्र अवसर पर हजरत इमाम हसन एवं हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में पू