जमशेदपुर में बनेगा राज्य का पहला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए मिली 153.36 करोड़ की स्वीकृति

एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के खुलने की रहेगी व्यवस्था

By : Ark Sahuliyar
जमशेदपुर में बनेगा राज्य का पहला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल, पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए मिली 153.36 करोड़ की स्वीकृति

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड का पहला अंतर्राज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) सह कमर्शियल भवन जमशेदपुर में बनेगा. पीपीपी मोड पर निर्माण के लिए 153.36 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति मंत्रिमंडल ने प्रदान कर दी है. डिमना चौक और पारीडीह के बीच नेशनल हाइवे के किनारे आइएसबीटी सह मॉल 9.88 एकड़ भूमि पर बनेगा. यह पूर्वी भारत का सर्वश्रेष्ठ अनुकृति होगी. जल्द ही इसके निर्माण की प्रक्रिया आरंभ कर दी जायेगी. 



मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आधारभूत संरचना के विकास की परिकल्पना एवं विभागीय मंत्री सुदिव्य कुमार के पहल पर आधुनिक एवं आकर्षक आइएसबीटी एवं कमर्शियल भवन बनेगा. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने इसके क्रियान्वयन जवाबदेही जुडको को सौंपते हुए निर्देश दिया है कि यात्रियों की हर बुनियादी सुविधा का मुकम्मल ख्याल रखा जाये. गुणवत्ता के साथ निर्माण की प्रक्रिया शुरू करायी जाये. कमर्शियल भवन में मल्टीपरपज हाल, मनोरंजन केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, जन शौचालय, रेंटस्टोरेंट, फूड कोर्ट और लगभग 100 दुकाने रहेंगी.



ISBT सह कमर्शियल भवन की विषेषतायें

सेंट्रल कोर्टयार्ड 
यह छायादार स्थान यात्रियों के बैठने और मनोरंजन के लिए होगा  जिसमें जल संरचनायें उनको सुकून प्रदान करेंगी. यही नहीं यहां की खूबसूरती स्थानीय कलाकृतियां एवं चित्रकला बढायेंगी. 

षटकोणीय प्लाजा
बस टर्मिनल एवं कामर्षियल भवन के बीच का जीवंत संपर्क स्थल जिसमें त्रिकोणीय जाली प्रणाली एवं रंगीन शीषे से बने षटकोण जो गतिषील छाया आकृतियां बनाते नजर आयेंगी.

  • टर्मिनल बिल्डिंग - 2 बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस फस्र्ट फ्लोर
  • कामर्षियल बिल्डिंग - बेसमेंट प्लस ग्राउंड फ्लोर प्लस तीन फ्लोर
  • आइएसबीटी क्षेत्र ग्राउंड फ्लोर
  • आइडल पर्किंग 50 बस ( एक साथ ठहराव )
  • एलाइटिंग बस बे 23 (प्रस्थान एवं आगमन)
  • वर्कषाप - 763 वर्गमीटर
  • कार पर्किंग - 300
  • दो पहिया पर्किंग - 350
  • टिकट काउंटर - 18
  • लाजेस्टिक सेंटर, क्लाक रूम
  • जन शौचालय - 230 वर्गमीटर
  • यात्री प्रतीक्षालय - 300 यात्री
  • रेस्टोरेंट एवं फूडकोर्ट - 270 वर्गमीटर
  • दुकानें - 46
  • एंकरष्शाप-250 वर्गमीटर
  • फस्र्ट फ्लोर 
  • वतानुकूलित प्रतीक्षालय - 80 यात्री
  • पैसेंजर डोरमेट्री - 120 यात्री
  • ड्राइवर डोरमेट्री - 60 चालक सह चालक
  • फूडकोर्ट - 600 वर्गमीटर
  • एंकर शाप - 450 वर्गमीटर
  • ट्रैवल एडमिन आफिस 
  • जन शौचालय
  • प्रषासनिक आफिस स्थल

ये भी पढ़ें- पहले भी बढ़ चुकी हैं संसद में सीटों की संख्या, आजादी से अबतक 5 बार बदले नंबर, देखें पूरी रिपोर्ट 

 

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य