Ark Sahuliyar
न्यूज11 भारत रांची/डेस्क: रांची के समाहरणालय में निकाय चुनाव को लेकर स्क्रूटनी की प्रक्रिया खत्म हो गई है. वार्ड और मेयर पद के लिए स्क्रूटनी किया जा रहा था. रांची में मेयर पद के लिए 19 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था. स्क्रूटनी में मेयर पद के लिए किसी भी प्रत्याशी का पर्चा रद्द नहीं हुआ. मेयर पद के लिए सभी 19 अभ्यर्थी योग्य पाए गए. अब शुक्रवार को नाम वापसी का समय है. जिसके बाद शनिवार को सिंबल अलॉटमेंट किया जाएगा. प्रत्याशी या प्रतिनिधि के मौजूदगी में सिंबल मिलेगा. ये हैं मेयर पद के प्रत्याशी 1. रमा खलखो 2. सुनील फकीरा कच्छप 3. देवी दयाल मुण्डा 4. कथरीना तिर्की 5. सोनू खलखो 6. राजेन्द्र मुण्डा 7. सुजाता कच्छप 8. विनोद कुमार बड़ाईक 9. संजय कुमार टोप्पो 10. प्रवीण कच्छप 11. सुमन कांत तिग्गा 12. अजीत लकड़ा 13. किरण कुमारी 14. सुरेंद्र लिंडा 15. रौशनी खलखो 16. रामशरण तिर्की 17. सुजीत कुमार कुजूर 18. सुजीत बिजय आनंद कुजूर 19. बीरू तिर्की ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट ने 'एक्टिंग DGP' कल्चर की आलोचना की, UPSC से कहा- अगर राज्य DGP अपॉइंटमेंट में देरी करते हैं तो कोर्ट जाए
झारखंड