संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: सरायकेला–खरसावां जिला अंतर्गत गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित शारीरिक दक्षता सह लिखित परीक्षा कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 04 अप्रैल 2026 को बिरसा मुंडा स्टेडियम, सरायकेला में सरायकेला प्रखंड के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों द्वारा परीक्षा में भाग लिया गया.
इस अवसर पर कुल 1315 अभ्यर्थियों में से 860 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 455 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. शारीरिक दक्षता परीक्षा अंतर्गत आयोजित दौड़ में कुल 416 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिसमें 144 पुरुष एवं 272 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं.
उक्त परीक्षा के क्रम में दौड़ में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों द्वारा अगले चरण यथा ऊँची कूद, लंबी कूद, शॉट पुट एवं हिंदी लेखन परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर सरायकेला प्रखंड के अभ्यर्थियों का औपबंधिक अंक पत्र जिला की आधिकारिक वेबसाइट seraikela.nic.in पर अपलोड किया गया है.
औपबंधिक अंक पत्र अभ्यर्थियों की जानकारी हेतु सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध कराया गया है. इसे किसी भी रूप में अंतिम मेधा सूची नहीं माना जाए. अंतिम मेधा सूची गृह रक्षक नव नामांकन हेतु आयोजित परीक्षा प्रक्रिया के पूर्ण होने के उपरांत सभी प्रखंडों एवं श्रेणियों के लिए एक साथ प्रकाशित की जाएगी.
यह भी पढ़ें: ईचागढ़ प्रखंड के 112 झारखंड अलग राज्य चिह्नित आंदोलनकारियों के बीच विधायक ने बांटा प्रमाण पत्र