जामताड़ा साइबर सिंडिकेट मामले में आरोपी अजय मंडल को झटका, झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

जामताड़ा साइबर सिंडिकेट

जामताड़ा साइबर सिंडिकेट मामले में आरोपी अजय मंडल को झटका, झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

देशभर में फैले साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े जामताड़ा साइबर सिंडिकेट मामले में आरोपी अजय मंडल को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है.

जामताड़ा साइबर सिंडिकेट मामले में आरोपी अजय मंडल को झटका झारखंड हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
देशभर में फैले साइबर ठगी नेटवर्क से जुड़े जामताड़ा साइबर सिंडिकेट मामले में आरोपी अजय मंडल को झारखंड हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. अदालत ने उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी. यह मामला कांड संख्या 26/2026 से संबंधित है. जांच एजेंसियों के अनुसार, जनवरी 2026 में छापेमारी के दौरान अजय मंडल को तकनीकी उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया गया था.

जांच में सामने आया है कि साइबर सिंडिकेट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक खाते और सिम कार्ड सक्रिय कर देशभर में लोगों को निशाना बनाता था. आरोप है कि गिरोह KYC अपडेट, सरकारी योजनाओं और अन्य प्रलोभनों के नाम पर लोगों से संपर्क कर उन्हें ठगी का शिकार बनाता था.

जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह जाली APK ऐप्स के जरिए लोगों के मोबाइल फोन हैक करता था. जैसे ही पीड़ित ऐप डाउनलोड करता था, साइबर अपराधियों को मोबाइल का रिमोट एक्सेस मिल जाता था. इसके बाद OTP और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी हासिल कर खातों से पैसे निकाल लिए जाते थे. जांच में अब तक 2,800 से अधिक लोगों के इस साइबर ठगी का शिकार होने और 11 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है. 

यह भी पढ़ें- JPSC 2025 प्रारंभिक परीक्षा में कथित धांधली मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की 31 जुलाई का आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित

प्रशासन ने इस निर्णय से नागरिकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

झारखंड

गढ़वा DC पशुपतिनाथ मिश्रा की सकारात्मक पहल पर कुशमाही विवाद को लेकर ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

ग्रामीणों के मांगपत्र पर प्रशासन ने दिया भरोसा, दोषियों पर कानूनी कार्रवाई व लंबित वन पट्टा मामलों का होगा शीघ्र निष्पादन

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

झारखंड

जनता दरबार में कन्यादान योजना का लाभ दिलाने सहित आए कई मामले

डीसी सिमडेगा ने सभी मामलों के त्वरित निष्पादन करने का दिए निर्देश

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

झारखंड

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार सह समन्वय समिति की बैठक आयोजित

पोर्टल पर युवाओं के पंजीकरण तथा युवाओं के लिए संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

झारखंड

सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकूपानी में सड़क हादसे में एक बच्ची समेत तीन की मौत

ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकू पानी में कार और स्कूटी में हुई थी टक्कर