न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: नगरपालिका (आम) निर्वाचन-2026 अंतर्गत तहत मेयर पद के लिए आज 06 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया संपन्न हुई. समाहरणालय ब्लॉक-बी स्थित निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष पहुंचकर विधिमान्य नाम निर्दिष्ट 08 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिये.
नाम वापस लेने वाले अभ्यर्थी
1. अजीत लकड़ा
2. कथरीना तिर्की
3. बिरू तिर्की
4. राजेन्द्र मुण्डा
5. रामशरण तिर्की
6. सुजीत कुमार कुजूर
7. सुनील फकीरा कच्छप
8. संजय कुमार टोप्पो
अंतिम रुप से मेयर पद हेतु 11 अभ्यर्थियों ने नाम
1. रमा खलखो
2. देवी दयाल मुण्डा
3. सोनू खलखो
4. सुजाता कच्छप
5. विनोद कुमार बड़ाईक
6. प्रवीण कच्छप
7. सुमन कांत तिग्गा
8. किरण कुमारी
9. सुरेंद्र लिंडा
10. रौशनी खलखो
11. सुजीत बिजय आनंद कुजूर
अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 07 फरवरी को संपन्न कराई जाएंगी. निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं. सभी अभ्यर्थियों आदर्श आचार संहिता का पूर्णतः पालन करने की अपील की गई है.
ये भी पढ़ें- नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के लिए JMM समर्थित उम्मीदवारों की घोषणा, देखें पूरी लिस्ट