संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत
पलामू/डेस्क: पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आज हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह राज्य सचिव जैश रंजन पाठक ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा विभाग के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह ने की, जबकि संचालन शिक्षा विभाग के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे द्वारा किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोऑर्डिनेशन समिति के सदस्य हृदयनंद मिश्रा उपस्थित रहे.
हृदयनंद मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार को बढ़ती महंगाई पर तत्काल नियंत्रण करना चाहिए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर परिवहन, खेती, खाद्य सामग्री एवं दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर पड़ रहा है, जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
लोगों को संबोधित करते हुए पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है. पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि से गरीब, किसान, मजदूर एवं मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनता की आवाज उठाने का कार्य करती रही है और आगे भी जनता के हित में संघर्ष जारी रहेगा.
मौके पर श्याम नारायण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में लगातार बढ़ती महंगाई से शिक्षित बेरोजगार, विद्यार्थी, गरीब एवं मजदूर वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है.
हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए और सरकार से पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में कमी करने की मांग की. कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. जिसमें ईश्वरी प्रसाद सिंह शमीम अहमद राइन सुरेंद्र पांडे शंकर पांडे शैलेश चंद्रवंशी खुरशीद खान नाफिस खन सोनू सिद्दीकी बबलू सिंह देवांग शुक्ला तुलसी पासवान अनिल सिंह सीटू पाठक मनोरंजन दुबे खुरशीद अलम गोपाल सिंह सच्चिदानंद मिश्रा अजय साहू सौरव पाण्डेय साहजद अली जितेंद्र पांडे पीयूष गुप्ता संजय शर्मा उमेश यादव छोटू चंद्रवंशी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: भरनो के स्व. छोटन मास्टर मेमोरियल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल सम्पन्न, ब्लैक शूटर भरनो बनी विजेता