न्यूज11 भारत
नई दिल्ली/डेस्क: केंद्र सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ भारतीय सेना के अगले प्रमुख (Chief of Army Staff) होंगे. लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 30 जून को अपना पद संभालेंगे. उनका कार्यकाल 31 अगस्त, 2028 तक होगा. यह नियुक्ति जनरल उपेंद्र द्विवेदी के रिटायरमेंट के बाद हो रही है.
कौन हैं लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं और दिसंबर 1986 में उन्हें आर्मर्ड कॉर्प्स में कमीशन मिला था. लगभग चार दशकों के शानदार सैन्य करियर में, उन्हें ऑपरेशनल, रणनीतिक, क्षमता विकास और संस्थागत क्षेत्रों में व्यापक अनुभव मिला है. उन्होंने भारतीय सेना की युद्ध क्षमता और लंबे समय के बदलाव में अहम योगदान दिया है.
यह भी पढ़ें- आगामी मॉनसून सत्र में पेश हो सकता है परिसीमन विधियेक, 170 लोकसभा क्षेत्रों के पुनर्गठन का सुझाव