KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Educ...

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

kg से pg तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान बना free education देने वाला देश का पहला राज्य

न्यूज11 भारत
भुवनेश्वर/डेस्क:
ओडिशा में सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने वाले छात्रों को अब कोई फीस नहीं देनी होगी. ओडिशा सरकार ने घोषणा की है कि शिक्षा "मुफ़्त और सबके लिए" होगी. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को किंडरगार्टन से लेकर पोस्ट-ग्रेजुएट लेवल ("KG से PG") तक मुफ़्त शिक्षा की घोषणा की. ओडिशा शिक्षा को फ्री करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि छात्रों, खासकर आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को इससे बहुत फ़ायदा होगा. इस फ़ैसले से 10 लाख से ज़्यादा छात्रों को फ़ायदा होने की उम्मीद है.

बता दें कि ओडिशा में 10वीं क्लास तक की शिक्षा पहले से ही मुफ़्त है. उम्मीद है कि इस नए कदम से उन छात्रों को मदद मिलेगी जो आर्थिक तंगी के कारण हायर एजुकेशन नहीं ले पाते हैं. राज्य के सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में फीस पहले से ही कम है, लेकिन इस कदम से ओडिशा के खजाने पर हर साल लगभग 30 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. मोहन माझी ने यह भी घोषणा की कि सरकार शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए आने वाले सालों में 45,000 से ज़्यादा टीचरों की नियुक्ति करेगी. इसके अलावा पिछले दो सालों में 26,000 से ज़्यादा टीचरों की भर्ती की जा चुकी है.

यह भी पढ़ें- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे Chief of Army Staff का पद 

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे Chief of Army Staff का पद 

देश-विदेश

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे भारतीय सेना के अगले प्रमुख, 30 जून को संभालेंगे Chief of Army Staff का पद