काली सुरंग ने एक बार फिर छीन ली चार घरों की खुशियां ! अवैध कोयला खनन के दौरान ब...

काली सुरंग ने एक बार फिर छीन ली चार घरों की खुशियां ! अवैध कोयला खनन के दौरान बड़ा हादसा, दम घुटने से 04 युवकों की मौत

काली सुरंग ने एक बार फिर छीन ली चार घरों की खुशियां  अवैध कोयला खनन के दौरान  बड़ा हादसा दम घुटने से 04 युवकों की मौत

न्यूज11 भारत
रामगढ़/डेस्क:
रामगढ़ जिले के सीसीएल अरगडा बंद भूमिगत खदान के वन क्षेत्र में शनिवार को अवैध कोयला खनन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. अवैध तरीके से बने खदान (सुरंग) के अंदर आक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण चार युवकों की दम घुटने से मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी और मातम का माहौल छा गया. जानकारी के अनुसार शनिवार को अवैध रूप से कोयला निकालने के दौरान करीब 30 फीट गड्ढे में घुसे चार युवक खदान के भीतर फंस गए.

घटना की सूचना मिलते ही सीसीएल अरगडा के सेफ्टी आफिसर रमेश कुमार एवं अरगडा एरिया क्वालिटी मैनेजर एसएन तिवारी घटनास्थल पहुंचे और तत्काल माइंस रेस्क्यू टीम तथा सीसीएल गिद्दी अस्पताल को सूचना दी. सूचना मिलते माइंस सुपरीटेंडेंट विकास कुमार के नेतृत्व में 12 सदस्यीय माइंस रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंची. वहीं गिद्दी अस्पताल से डॉ. सागर कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय चिकित्सकीय दल भी एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंच गया. काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खदान के भीतर फंसे चार युवकों को बाहर निकाला. उनकी पहचान सिरका बुधबाजार निवासी किशोर एवं आशीष तथा टोंगी निवासी देवा और डब्लू के रूप में हुई.

माइंस रेस्क्यू टीम के सदस्यों के अनुसार खदान के ऊपरी हिस्से में आक्सीजन का स्तर करीब नौ प्रतिशत था, जबकि अंदर गहराई तीस फीट स्थल और अंदर बने 40 फीट खदान में यह घटकर मात्र दो प्रतिशत रह गया था. साथ ही खदान के भीतर कार्बन डाइआक्साइड सहित जहरीली गैसों की मौजूदगी भी पाई गई. चिकित्सकों व रेस्क्यू टीम के सद्स्यों का कहना था कि आक्सीजन की गंभीर कमी और जहरीली गैस के कारण दम घुटने से ही चारों युवकों की मौत हुई होगी.

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ एसडीपीओ आलोक रंजन दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच स्थिति पर नजर बनाए हुए थे और दबे युवकों निकलवाने में जूटे हुए थे. इधर हादसे की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई.जैसे-जैसे रेस्क्यू टीम खदान से शवों को बाहर निकालती गई, परिजन उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाने की कोशिश करते रहे. अपने स्वजनों की हालत देखकर परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था. पूरे घटनास्थल पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बना रहा. वहीं हादसे ने बंद खदानों में लगातार हो रहे अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी एक बार फिर चार जिंदगियां लील गई.

यह भी पढ़ें- रांची नगर निगम का बड़गाई चौक से बुटी स्कूल तक अतिक्रमण मुक्त अभियान, सरकारी भूमि से हटाया गया अतिक्रमण

 

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल