असम में हुए IAF के प्लेन क्रैश में देश ने खोये 5 जांबाज जवान, वायुसेना ने दिए Co...

असम में हुए IAF के प्लेन क्रैश में देश ने खोये 5 जांबाज जवान, वायुसेना ने दिए Court of Inquiry के आदेश

असम में हुए iaf के प्लेन क्रैश में देश ने खोये 5 जांबाज जवान वायुसेना ने दिए court of inquiry के आदेश 

न्यूज11 भारत
गुवाहाटी/डेस्क:
असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना के 'एंतोनोव एन-32' (An-32) परिवहन विमान क्रैश में वायुसेना के पांच बहादुर जवान शहीद हो गए हैं. हादसे में विमान के को-पायलट सुरक्षित बच गए हैं. हालांकि, उन्हें गंभीर चोटें आई हैं. उनका इलाज जारी है. इस हादसे के तुरंत बाद दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना ने 'कोर्ट ऑफ इंक्वायरी' (Court of Inquiry) का आदेश दे दिया है.

शहीद जवानों की लिस्ट 

  • स्क्वाड्रन लीडर (Sqn Ldr) प्रशांत सिंह
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट (Flt Lt) शुभम कुमार
  • सार्जेंट (Sgt) जितेंद्र शर्मा
  • अग्निवीरवायु (Agniveervayu) खेमाराम कुमावत
  • अग्निवीरवायु (Agniveervayu) दानिश आलम

अपने आधिकारिक बयान में भारतीय वायुसेना ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है. वायुसेना ने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में पूरी वायुसेना शहीदों के परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. वहीँ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस हादसे पर दुःख जताया है. सोशल मिडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि असम के जोरहाट में An-32 हादसे में पांच एयर वॉरियर्स के निधन से गहरा दुख हुआ है. स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम ने अपनी ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया. देश उनके साहस और सेवा को हमेशा गर्व और कृतज्ञता के साथ याद रखेगा. शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. दुख की इस घड़ी में देश मजबूती से उनके साथ खड़ा है.

यह भी पढ़ें- धनबाद DC का एक्शन, सीओ को किया शो-कॉज... अंचल के लिपिक एवं कर्मियों का वेतन रोकने का निर्देश

संबंधित सामग्री

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

झारखंड

बसिया: जिप सदस्य बसंती डूंगडुंग की पहल रंग लाई, कलिगा-सिरिबिडा सड़क मरम्मती के लिए हुई नापी

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

झारखंड

बरवाडीह में प्रखंड प्रमुख ने सुनी लोगों की समस्याएं, विकास योजनाओं को लेकर की चर्चा

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

देश-विदेश

KG से PG तक सभी के लिए शिक्षा होगी मुफ्त, ओडिशा सरकार का बड़ा ऐलान, बना Free Education देने वाला देश का पहला राज्य

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

झारखंड

लुकुमखाड़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त, कारोबारियों में मचा हड़कंप

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल

झारखंड

गावां में एसआईआर व संगठन मजबूती पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला मंत्र, धनबाद विधायक राज सिन्हा हुए शामिल