चैनपुर प्रखंड एवं निगम की जनता ने सांसद बी डी राम के प्रति जताया आभार

By : News11 Bharat
 चैनपुर प्रखंड एवं निगम की जनता ने सांसद बी डी राम के प्रति जताया आभार

न्यूज11  भारत

चैनपुर/डेस्क: चैनपुर प्रखंड अंतर्गत शाहपुर विवेकानंद चौक के निकट विशाल सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त हुए दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय को भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता के द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा पलामू संसदीय क्षेत्र के लोकप्रिय यशस्वी सांसद बीडी राम का आभार जताया कि उन्होंने फिर से अपने क्षेत्र के विकास के लिए कर्मठ योग्य एवं निष्ठावान नेता भोला पांडे को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया.

इस अवसर पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन शाहपुर स्थित विवेकानंद चौक पर किया गया मौके पर सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय ने कहा कि पलामू सांसद एक सकारात्मक सोच लेकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन पर चलते हुए विकास की गंगा बहा रहे हैं. पलामू प्रमंडल का विकास आजादी के बाद पहली बार किसी सांसद के द्वारा किया जा रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय है.

 मौके पर मंडल अध्यक्ष शशि भूषण पांडेय ने कहा की सांसद बीडी राम ने बहुत ही कर्मठ एवं जुझारू अपने कार्यकर्ता के दुख-सुख में साथ रहने वाले व्यक्ति भोला पांडे को दूसरी बार सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करके बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं इनके नेतृत्व में चैनपुर प्रखंड मैं विकास की गति और भी तेज होगी इस कार्यक्रम का संचालन लोजपा नेता शशांक  सुमन ने किया.

 मौके पर उपस्थित पूर्व वार्ड पार्षद सह जोन अध्यक्ष  प्रमिला देवी वार्ड 31 भाजपा नेता मनोज दास राजेश सिंह समाजसेवी   त्रिपुरारी जायसवाल पंकज जयसवाल राकेश जयसवाल आकाश कुमार चंद्रवंशी अवध बिहारी गुप्ता राकेश कुमार लड्डू पासवान राज पासवान सुशील गुप्ता ईश्वरी प्रसाद लवलेश प्रजापति महिला मोर्चा अध्यक्ष वर्षा चंद्रवंशी महेंद्र पासवान अजीत चौधरी गुड्डू चौधरी एवं अन्य  सैकड़ो कार्यकर्ता एवं क्षेत्र की जनता मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तेज, वेदिक सोसाइटी की पहल

संबंधित सामग्री

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय