कोर्ट न्यूज

पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

30 सितंबर, 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
पत्नीहंता पति को पीडीजे की अदालत ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, ₹20000 का जुर्माना भी लगाया

आशिष शास्त्री/न्यूज11  भारत

सिमडेगा/डेस्क:  सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने आज सिमडेगा थाना कांड संख्या 122/2024 के तहत दर्ज हत्या मामले की सुनवाई करते हुए पत्नी का हत्या करने के आरोपी उमेश सिंह को आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा सुनाई.

लोक अभियोजन निशि कच्छप ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सदर थाना क्षेत्र के महतो टोली निवासी उमेश सिंह नामक व्यक्ति ने विगत 30 सितंबर 2024 को नशे की हालत में लोहे के रॉड से पीटकर अपनी पत्नी शांति देवी की हत्या कर दी थी. घटना की जानकारी उसके पड़ोसी ने शांति देवी को बहन विरदा देवी को दी थी. जिसके बाद मृतिका शांति देवी की बहन अपने परिजनों के साथ शांति देवी की ससुराल महतो टोली पहुंची. जहां उसे घर के किचन में उसकी बहन का शव पड़ा मिला. शव के शरीर पर कई जख्म भी मिले. घटना के बाद विरदा देवी ने अपने बहनोई उमेश सिंह के खिलाफ थाने में हत्या का मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उमेश अक्सर शराब पीने के बाद उसकी बहन शांति के साथ मारपीट करता रहता था. 30 सितंबर की रात भी वह शराब के नशे में घर आकर लोहे के रॉड से पीट कर उसकी बहन शांति की हत्या कर दी. मामला दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्त उमेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. आज इसी मामले की सुनवाई करते हुए पीडीजे राजीव कुमार सिन्हा की अदालत ने अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए 08 गवाहों और साक्ष्य के आधार पर उमेश सिंह को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर किए.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत कोलपोटका पंचायत के प्रधानपाली से कुम्हारमुंडा के कुम्हार टोला जोड़ने वाली पुलिया क्षतिग्रस्त

संबंधित सामग्री

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.