झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू

स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए तिथिवार रूपरेखा तैयार, सभी जिलों को दिया गया है आवश्यक निर्देश

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस आदित्य साहू

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि दुनियां के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता पार्टी का 47 वां स्थापना दिवस 6 अप्रैल को है. पूरे देश सहित  झारखंड में भी पार्टी का स्थापना दिवस पूरे धूमधाम और उल्लास से मनाया जायेगा. 

आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा पार्टी विद डिफरेंस है. यह राजनीति पर नहीं बल्कि राष्टनीति पर चलती है. भारतीय जनसंघ रूपी पौधा करोड़ों देवतुल्य कार्यकर्ताओं के त्याग, परिश्रम और तपस्या से सिंचिंत होकर आज विशाल वृक्ष बन गया है. भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के वैभव को विश्व में पुनर्स्थापित करने के साथ देश के सभी वर्ग एवं क्षेत्र के लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति का एक सशक्त माध्यम बन चुका है. 

आदित्य साहू ने कहा कि झारखंड में स्थापना दिवस मनाने के लिए पार्टी द्वारा तिथिवार रूपरेखा तैयार की गई है. इस बाबत सभी जिलों को निर्देशित किया गया है. कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय प्रदेश टोली के अलावा जिलावार टोली का गठन किया गया है. 05 अप्रैल को बूथ, मंडल, जिला, प्रदेश कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई, एवं सजावट करने का निर्देश दिया गया है. महिला मोर्चा के द्वारा कार्यालय में मुख्य द्वार पर फुल एवं रंगोली से सजावट करने का भी निर्देश दिया गया है. जबकि 06 एवं 07 अप्रैल को सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने घरों पर पार्टी का नया ध्वज फहराने, सभी बूथों पर पार्टी का झण्डा फहरा कर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य द्वारा स्थापना दिवस मनाने का निर्देश दिया गया है. वहीं जिला मुख्यालय में झण्डोतोलन कर दोपहर 12 से 04 बजे तक स्थापना दिवस मनाया जायेगा. इस दौरान पार्टी की विकास यात्रा पर मुख्य वक्ता के द्वारा संबोधन दिया जायेगा. मण्डल के अंतर्गत आनेवाले सभी चौक चौराहों और चट्टी बाजारों में पार्टी का बड़ा झण्डा लगाया जायेगा. साथ ही कार्यकर्ताओं द्वारा सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है. 

आदित्य साहू ने कहा कि 08 एवं 09 अप्रैल को जिला मुख्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन किया जायेगा. इस दौरान तीन वक्ता द्वारा भाजपा का संगठनात्मक विस्तार एवं चुनावी सफलता में जन समर्थन, भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन सेवा भाव, अंत्योदय, विकासोन्मुख राजनीति एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि रखना और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के द्वारा किये गये उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्यो के विषय पर चर्चा किया जाना है. 

वहीं 10 अप्रैल से 12 अप्रैल के बीच गांव/बस्ती चलो अभियान बूथ से लेकर वार्ड सदस्य, मुखिया, प्रमुख, जिला परिषद् सदस्य, नगर परिषद्, महापौर, उप महापौर, सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी सभी चुने गये प्रतिनिधि, विधानसभा के 50 गाँव में अभियान चलाया जाना है. इसमें सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान, समाज के विभिन्न वर्गों के बुद्धिजीवी एवं गणमान्य व्यक्तियों से संपर्क एवं उनका सम्मान, केन्द्र सरकार एवं एनडीए शासित प्रदेश सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर व्यापक चर्चा करना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों से जनसम्पर्क आदि कार्यक्रम शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Weather: झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज! 6 अप्रैल तक बारिश का येलो अलर्ट जारी

 

संबंधित सामग्री

आदिवासी-मूलवासी के सम्मान के साथ खिलवाड़ निंदनीय, पुलिस करे सख्त कार्रवाई: संजय मेहता

झारखंड

आदिवासी-मूलवासी के सम्मान के साथ खिलवाड़ निंदनीय, पुलिस करे सख्त कार्रवाई: संजय मेहता

Salary Management Tips: सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? इन 5 बदलावों से महीनेभर रहें आर्थिक रूप से सुरक्षित

देश-विदेश

Salary Management Tips: सैलरी आते ही खाली हो जाती है जेब? इन 5 बदलावों से महीनेभर रहें आर्थिक रूप से सुरक्षित

भरनो में जेठ जतरा की तैयारी को लेकर पूर्व मुखिया के नेतृत्व में हुई बैठक, भव्य आयोजन पर जोर

झारखंड

भरनो में जेठ जतरा की तैयारी को लेकर पूर्व मुखिया के नेतृत्व में हुई बैठक, भव्य आयोजन पर जोर

BJP ने 27 सीटों की लिस्ट जारी कर तमिलनाडु मुकाबले को बनाया दिलचस्प, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई को भी टिकट

देश-विदेश

BJP ने 27 सीटों की लिस्ट जारी कर तमिलनाडु मुकाबले को बनाया दिलचस्प, पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई को भी टिकट

महाराष्ट्र गए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए हैं ऑब्जर्वर 

झारखंड

महाराष्ट्र गए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, जिला अध्यक्षों के चयन के लिए बनाए गए हैं ऑब्जर्वर