Ark Sahuliyar
न्यूज़11 भारत रांची/डेस्क: झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर महाराष्ट्र रवाना हुए हैं. संगठन सृजन अभियान के तहत उन्हें जिला अध्यक्षों के चयन के लिए महाराष्ट्र में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. राजेश ठाकुर छह दिनों के दौरे पर महाराष्ट्र गए हैं, जहां वे विभिन्न जिलों में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे. पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें विशेष रूप से शिरडी जिले के जिला अध्यक्ष के चयन की जिम्मेदारी दी है. ये भी पढ़ें- झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस: आदित्य साहू
झारखंड