नव पदस्थापित ग्राम रोजगार सेवकों को पंचायतों का किया गया आवंटन

By : News11 Bharat
नव पदस्थापित ग्राम रोजगार सेवकों को पंचायतों का किया गया आवंटन

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज के द्वारा जारी आदेश के तहत प्रखंड क्षेत्र में नव पदस्थापित ग्राम रोजगार सेवकों को पंचायतों का आवंटन किया गया है. यह आवंटन प्रशासनिक एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि पंचायत स्तर पर मनरेगा सहित अन्य विकास योजनाओं का सुचारु एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित हो सके.आदेश के अनुसार कुल 15 ग्राम रोजगार सेवकों को उनके नाम के समक्ष अंकित पंचायतों में पदस्थापित किया गया है. सूची के अनुसार सुरेंद्र कुमार पासवान को बरवाडीह, धनदेव सिंह को बेतला,रेखा कुमारी को छेचा,उषा कुमारी को छिपादोहर  राजेश प्रसाद को चुंगरू, मुकेश अग्रवाल को हरातू, उपेंद्र यादव को केड़  तथा अनिल उरांव को केचकी पंचायत का दायित्व सौंपा गया है.

इसी प्रकार दीनदयाल सिंह को खुरा एवं कुचिला पंचायत, मुनेश्वर सिंह को लात पंचायत, शिव प्रसाद को मंगरा पंचायत, सुशेंद्र कुमार पासवान को मोरवाई कला विश्वरंजन शर्मा को पोखरीकला एवं रेखा कुमारी को उकामाड पंचायत में पदस्थापित किया गया है.प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों को निर्देश दिया है कि वे आवंटित पंचायत में शीघ्र योगदान देकर कार्यभार ग्रहण करें तथा कार्यभार ग्रहण से संबंधित प्रतिवेदन संबंधित पदाधिकारी को उपलब्ध कराएं. आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है.

height=569

यह भी पढ़ें: बहरागोड़ा बाबा सत्यनाथ शिव मंदिर गुहियापाल के 100 वर्ष पूर्ण, 501 कलशों के साथ उमड़ा आस्था का जनसैलाब

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.