थाना जर्जर

डालटनगंज GRP थाना के जवानों की जान पर बनी आफत, जर्जर छत का हिस्सा गिरा, सांप-बिच्छू का भी रहता है खतरा

खाना खा रहे जवानों पर अचानक छत का मलबा आ गिरा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
डालटनगंज GRP थाना के जवानों की जान पर बनी आफत,  जर्जर छत का हिस्सा गिरा, सांप-बिच्छू का भी रहता है खतरा

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  धनबाद रेल मंडल के डालटनगंज रेलवे स्टेशन स्थित GRP थाने के जवान बदतर और जानलेवा माहौल में रहने को मजबूर हैं. जर्जर हो चुके थाना भवन और आवास की स्थिति इतनी दयनीय है कि कल खाना खा रहे जवानों पर अचानक छत का मलबा आ गिरा, जिससे वे बाल-बाल बचे.

GRP के ASI लाल बाबू और कांस्टेबल एस.एस. दुबे ने अपनी दर्द भरी दास्तां साझा करते हुए बताया कि इस संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही कोई समाधान निकला. थाने और बैरक तक आने-जाने वाली सड़कें भी पूरी तरह जर्जर हैं. जवानों के रहने और सोने वाले कमरों के ठीक पीछे घना  झाड़ियां हैं. सुरक्षा दीवार टूटी होने के कारण खिड़कियों के रास्ते सांप और अन्य जहरीले जीव-जंतु सीधे भवन के अंदर तक आ जाते हैं.

शौचालय की हालत इतनी खराब है कि इस्तेमाल करने के दौरान हमेशा डर बना रहता है और ऊपर से पानी टपकता रहता है. इसके अलावा, थाने का हवालात भी पूरी तरह असुरक्षित स्थिति में है. कुल मिलाकर GRP थाना और जवानों का बैरक गंभीर खतरे की जद में है. परेशान जवानों ने सरकार और उच्च अधिकारियों से जल्द से जल्द व्यवस्था सुधारने और सुरक्षित माहौल मुहैया कराने की गुहार लगाई है.

यह भी पढ़ें: *हाटगम्हरिया में दर्दनाक हादसा: हाइवा से अलग हुआ पहिया किसान से टकराया, मौके पर ही तोड़ा दम

संबंधित सामग्री

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री का भंडाफोड़, 8.17 ग्राम नशीला पदार्थ और 99,680 रुपये बरामद

नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

डालटनगंज के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राम शर्मा अब झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश होंगे

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने शनिवार, 19 सितंबर को अधिसूचना जारी कर मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा को झारखंड हाईकोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया है.

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

बड्स गार्डन स्कूल में धूमधाम से मनाया गया करम महोत्सव, छात्र-छात्राओं ने पेश किया पारंपरिक नृत्य

प्रकृति पर्व करम महोत्सव के अवसर पर बड्स गार्डन स्कूल, राजगंज, धनबाद में शनिवार को पारंपरिक करमा गीत एवं नृत्य का शानदार आयोजन किया गया.

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

पलामू: MMDR बिल के विरोध में चैनपुर में झामुमो का जोरदार शंखनाद

 गुरुजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद शंखनाद और नगाड़े की गूंज के साथ शुरू हुआ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

DUSU चुनाव में ABVP की प्रचंड जीत राष्ट्रवादी विचार की जीत : आदित्य साहू

दिल्ली की राजधानी में जिस प्रकार देश विरोधी ताकतें युवाओं के बीच भ्रम फैला रही है, बावजूद इसके सभी सीट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जीत के मायने काफी अहम हैं.