कल्याण बस ऑनर एसोसिएशन प्रशासन के समक्ष 14 जनवरी के बाद रखेगा अपनी 3 सूत्री मांग

By : News11 Bharat
कल्याण बस ऑनर एसोसिएशन प्रशासन के समक्ष 14 जनवरी के बाद रखेगा अपनी 3 सूत्री मांग

रोहन निषाद/न्यूज़ 11 भारत 

चाईबासा/डेस्क:  आज चाईबासा बॉयलर बस स्टैंड में कल्याण बस ओनर एसोसिएशन के द्वारा अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी के अध्यक्षता में एक बैठक हुई और सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की गई. साथ ही संगठन द्वारा कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी के बाद संगठन 3 सूत्री मांग प्रशासन से रखेगा. बैठक में सबसे महत्वपूर्ण विषय सभी बस मालिकों के द्वारा उठाया गया परमिट को लेकर हम सभी बस मालिक नई बस को खड़ा कर गाड़ी का किस्त भरने में बहुत ही परेशानी का सामना करना पड़ रहा है परमिट को लेकर प्रशासन का उदासीनता रवैया बस मालिकों को बहुत भारी पड़ रहा है. हम प्रशासनिक अधिकारी से आग्रह कर रहे हैं. कृपया इस मामला पर अपना ध्यान आकृष्ट करें एवं जितने भी लंबित परमिट हैं उन्हें निर्गत करने का कष्ट करें.

चाहे वह मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना हो या फिर आरटीए का मामला हो जल्द से मीटिंग करा कर मामला का निष्पादन किया जाए . अब अगर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा. मजबूरन बस मालिक कल्याण बस ओनर एसोसिएशन एक दिवसीय हड़ताल करने पर मजबूर हो जाएगा क्योंकि किस्त भरते भरते हमारी माली हालात बहुत ही खराब हो चुकी है. हम गाड़ी का परिचालन नहीं कर पा रहे हैं. संगठन यह भी मांग करता है कि बॉयलर बस स्टैंड घुसने से पहले जो नाली का स्लैब लगा हुआ है वह पूरा जर्जर स्थिति में है. आए दिन यात्री कोई ना कोई उसे नाली के अंदर पैर  घुसता है और दुर्घटना का शिकार होते हैं प्रशासन से विनम्र आग्रह है कि रोड किनारे जो नाली है उसे पर मरम्मत का कार्य करने का स्वीकृत करें. बैठक में सभी बस मालिक ने सहमति प्रदान किया आने वाला पर्व त्यौहार को देखते हुए एवं भीड़भाड़ को देखते हुए हम अपने बस के स्टाफ से विशेष बैठक कर उन्हें ओवरलोडिंग पर सचेत करेंगे ताकि सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखकर जितना से जितना ज्यादा दुर्घटना काम हो इस और अग्रेषित रहेंगे.

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष राधा मोहन बनर्जी उपाध्यक्ष मंगल सिंह , कोषाध्यक्ष मार्शल बारी , अशोक कुमार दास, राजू कश्यप, मंगल सिंह लागूरी , महेंद्र गोप , मोटाई सिंकु, बिरसा टीयू, शेखर दास, बबलू यादव, चौधरी बिरुली, शिवा यादव, रघुनाथ त्रिया, श्याम कुमार रवि, टिंकू यादव, सभी बस मालिक उपस्थित थे. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष मंगल सिंह के द्वारा किया गया.

यह भी पढ़ें: देवघर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य