झारखंड कैबिनेट से 30 प्रस्तावों को मंजूरी, 18 फरवरी से 19 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

By : Ark Sahuliyar , Pramod Kumar
झारखंड कैबिनेट से 30 प्रस्तावों को मंजूरी, 18 फरवरी से 19 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. कैबिनेट की प्रमुख घोषणाओं में पलामू में आरओबी के लिए 114 करोड़ रुपये को मंजूरी दी गयी है. वहीं, झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा. बोकारो के जैनामोड से फुसरो पथ के लिए 157 करोड़ की मंजूरी मिली है. गोड्डा के सैदापुर बियर योजना के लिए भी राशि को मंजूरी मिली है. कैबिनेट के फैसलों के अनुसार, झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को विस्तार दिया गया है.

इन प्रस्तावों को मिली मंजूरी 

  • पलामू में बनेगा rob, 114 करोड़ की मंजूरी
  • बोकारो के जैनामोड से फुसरो पथ के लिए 157 करोड़ की मंजूरी
  • झारखंड विधि आयोग के कार्यकाल को मिला विस्तार
  • गोड्डा के सैदापुर बियर योजना के लिए राशि की मंजूरी
  • चतरा चौपारण पथ के लिए 35 करोड़ की मंजूरी
  • तेलों तरंगा पथ के लिए 81 करोड़ की मंजूरी
  • जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पद पुनर्गठित हुए
  • रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में भी पदों का पुनर्गठन
  • नारी अदालत योजना को मंजूरी
  • पहले चरण में दस पंचायत में शुरू होगी ये योजना
  • बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक चलेगा
  • झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी से 19 मार्च तक
  • झारखंड मिल्क फेडरेशन के तहत सरायकेला में खुलेगा डेयरी प्लांट
  • अनुपूरक बजट को घटनोतर मंजूरी
  • राज्य कर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में संशोधन
  • झारखंड कोषागार संहिता में संशोधन
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में दावोस में होने वाले कार्यकम को मंजूरी
  • डीजीपी नियुक्ति नियमावली को घटनोतर मंजूरी
  • सभी थाने में लगेंगे सीसीटीवी, 606 थाने में लगेगा सीसीटीवी, 134 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
  • नेतरहाट आवासीय विद्यालय प्रबंधन एवं संचालन नियमावली को मंजूरी

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई