राजेश कुमार/न्यूज 11भारत
बोकारो थर्मल बेरमो/डेस्क: लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से रेलवे स्टेशन समीप गांधी पार्क में आयोजित हंगर सर्विस विक का समापन रविवार को हों गया. यहां 03 जनवरी से 11 जनवरी तक चलने वाला भूख सप्ताह दिवस (हंगर सर्विस वीक) में लायंस क्लब बोकारो थर्मल शाखा की ओर से गरीब एवं असहाय लोगों को भोजन करवाया जा रहा था. आयोजित शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद गरीब लोगों को निःशुल्क भोजन करवाया गया.
इस अवसर पर लायंस क्लब एमजेएफ सदस्य योगेंद्र गिरी, ने बताए कि विश्व पैमाने पर लायंस क्लब की ओर से विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. लायंस क्लब परिवार बोकारो थर्मल शाखा की ओर से बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन समीप गांधी पार्क में मानव सेवा सप्ताह के तहत आम लोगों को मुफ्त में भोजन कराया जा रहा है. जो एक सप्ताह 11 जनवरी तक चला. इस कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरत मंद गरीबों को भोजन करवाया गया. शिविर में कई महिलाएं पुरुष व बच्चे सहित स्टेशन के दुकानदार पहुंचकर निःशुल्क भोजन कर लायंस क्लब की सराहना किए.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के योगेन्द्र गिरी, ,अध्यक्ष बिनोद भाटिया, टी एन सिंह, सुशील कुमार सिंह, प्रसन प्रकाश ठक्कर,धर्म सिंह,जितेंद्र सिंह,खिरोधर महतो,रत्नेश शर्मा,सुनील यादव, अशोक साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जयंती पर बोकारो में मास्टर सोबरेन मांझी जिला पुस्तकालय का उद्घाटन