जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले में HC में सुनवाई, रांची DC को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

By : Ark Sahuliyar
जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले में HC में सुनवाई, रांची DC को शपथ पत्र दाखिल करने का निर्देश

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखण्ड हाईकोर्ट में  शहर के विभिन्न जलशयों एवं तालाबों के अतिक्रमण से संबंधित मामले की सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश की अध्यक्षता वाली बेंच ने रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री से पूछा कि धुर्वा, कांके और गेतलसूद डैम की कितनी जमीन पर अतिक्रमण है. कोर्ट ने डीसी से ये भी पूछा कि इन जगहों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए क्या कार्रवाई की गई है.

इस मामले पर हाई कोर्ट ने रांची डीसी को शपथ पत्र के साथ जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले पर अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी. बता दें कि, रांची के बड़ा तालाब और जिले के आसपास के जल स्रोतों को संरक्षित करने व अतिक्रमण मुक्त करने की मांग को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. याचिका में कहा गया है कि बड़ा तालाब, कांके डैम एवं धुर्वा डैम की सैकड़ों एकड़ जमीन अतिक्रमणकारियों ने हड़प ली है और वहां मल्टी स्टोरेज बिल्डिंग का निर्माण किया जा रहा है. इसका असर जलाशयों पर काफी बुरा पड़ रहा है और रांची के तालाबों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है. 

ये भी पढ़ें- स्वास्थ्य मंत्री एवं झारखंड हज कमेटी के चेयरमैन डॉ. इरफान अंसारी कल सिविल सर्जनों के साथ करेंगे अहम बैठक

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य