हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर निर्मित ऊंचा और गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

लोगों ने प्रशासन से सुधार करने की मांग की<br/>

By : News11 Bharat
हुसैनाबाद दाता नगर सड़क पर निर्मित ऊंचा और गलत बना ब्रेकर बना दुर्घटनाओं का कारण

विकास कुमार/न्यूज़ 11भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू जिला के हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के दाता नगर स्थित जपला–हैदरनगर मुख्य सड़क पर बना एक अत्यधिक ऊंचा और गलत तरीके से निर्मित लगातार दो ब्रेकर लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है. बताया जाता है की सुशीला अकादमी स्कूल के पास स्थित इस ब्रेकर पर सोमवार की रात एक बाइक सवार संतुलन खो बैठा और गिरकर घायल होने से बाल-बाल बच गया. राहगीरों ने बताया कि यह ब्रेकर सड़क सुरक्षा के मानकों से काफी अधिक ऊंचा है, जिससे छोटे वाहनों की चेसिस तक रगड़ खा जाती है. ब्रेकर पर पड़े गहरे रगड़ के निशान उसकी खराब बनावट और निर्माण में बरती गई लापरवाही को स्पष्ट दर्शाता हैं. लोगो का कहना है कि इस स्थान पर कोई चेतावनी बोर्ड, पेंट या रिफ्लेक्टर नहीं लगा है. परिणामस्वरूप, यह ब्रेकर अचानक सामने आ जाता है और वाहन चालक समय रहते गति कम नहीं कर पाते, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका काफी बढ़ जाती है.

स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि इस खतरनाक ब्रेकर को तुरंत सुधारा जाए और वहां सड़क सुरक्षा मानकों के अनुसार संकेतक बोर्ड, रिफ्लेक्टर लगाए जाएँ, ताकि भविष्य में किसी गंभीर हादसे को रोका जा सके.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के महिला कोच से 35 जीवित कछुए बरामद, कीमत करीब 3.50 लाख

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य